Get App

Patna Traffic Jam: बिहार में पटना से आरा तक लगा 70 किमी का जाम, 25 लाख लोग प्रभावित, पुलिस की बढ़ी टेंशन

Patna Traffic Jam: बिहार में पटना से लेकर आरा-छपरा तक पिछले दो महीने से 70 किमी का जाम लगा है। इससे यहां आसापस के रहने वाले करीब 25 लाख लोग परेशान हैं। 20,000 से ज्यादा ट्रक सड़क पर खड़े हैं। एक किमी का सफर एक घंटे में पूरा होता है। तीन जिलों के प्रशासन की टेंशन बढ़ती जा रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 10, 2024 पर 11:36 AM
Patna Traffic Jam: बिहार में पटना से आरा तक लगा 70 किमी का जाम, 25 लाख लोग प्रभावित, पुलिस की बढ़ी टेंशन
Patna Traffic Jam: जाम खुलवाने के लिए पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं।

बिहार के पटना से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां दो महीने से लोग भीषण ट्रैफिक जाम का सामना कर रहे हैं। इसे जाम नहीं महाजाम कहा जा रहा है। यहां पटना से लेकर आरा-छपरा तक 70 किमी का लंबा जाम लगा हुआ है। यह जाम एक दिन से नहीं है, बल्कि पिछले 2 महीने से लगा हुआ है। सड़क पर करीब 20,000 से ज्यादा ट्रक खड़े हैं। एक किमी का सफर तय करने में 1 घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है। ट्रक रेंगकर सफर तय कर रहे हैं।

तीन जिलों की पुलिस परेशान हैं। लेकिन अभी तक कोई ठोस उपाय नहीं किए गए हैं। 70 किमी के इस दायरे में कई गांवों और शहरों के लोग परेशान हैं। बताया जा रहा है कि जाम के दायरे में आने वाले करीब 25 लाख लोग प्रभवित हो रहे हैं। उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।

आखिर क्यों लगा है इतना बड़ा महाजाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भोजपुर के कोल्हरामपुर और छपरा में सड़क बन रही है। जिससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही है। दिन भर और रात भर बालू से भरे ट्रक इस रास्ते से गुजरते हैं। इसके अलावा अन्य वाहन भी हो गए। जल्दबाजी के चक्कर में हर कोई पहले निकलना चाहता है। जिससे फौरन जाम लग जाता है। ऐसे में एक बार जाम लगने से वो लंबा खिंचता चला जाता है। इसके बाद पुलिस प्रशासन भी बेबस नजर आती है। वाहनों की कतार तेजी से बढ़ने लगती है। छपरा से लेकर भोजपुर के सहार और पटना जिले में बिहटा, नौबतपुर, बिक्रम तक ट्रक की करीब 70 किलोमीटर की लंबी लाइन लाइन खड़ी है। इससे आने-जाने वाले लोग परेशान हैं। सोन में बने सिक्स लेन पुल के एक लेन में तीन लाइन में सैकड़ों बालू लदे ट्रक डेडलोड बनकर खड़े हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें