Get App

Birthday Boy Killed: जन्मदिन पर 10,000 का बिल दोस्तों के बीच बांटा, दोस्तों ने मिलकर मौत के घाट उतारा

Birthday Boy Killed: मुंबई में चार लड़कों ने मिलकर अपने दोस्त को जन्मदिन के दिन ही मौत के घाट उतार दिया। दरअसल बर्थडे ब्वॉय ने उनसे फूड के 10,000 रुपए स्पलिट करने के लिए कहा। ये बात उन्हें ठीक नहीं लगीष हालांकि बर्थडे ब्व़ॉय ने पैसे भी खुद पे कर दिए लेकिन दोस्तों को धमकी दे दी। जिससे नाराज होकर चारों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2023 पर 1:13 PM
Birthday Boy Killed: जन्मदिन पर 10,000 का बिल दोस्तों के बीच बांटा, दोस्तों ने मिलकर मौत के घाट उतारा
दोनों नाबालिग लड़कों को बाल सुधार गृह भेजा गया है बाकि दो अपराधियों को IPC की धारा 302 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Birthday Boy Killed: 18 साल के लड़के को उसके दोस्तों ने मिलकर जन्मदिन के दिन ही मौत के घाट उतार दिया। ये वाक्या पिछले हफ्ते मुंबई के एक इलाके गोवंडी में घटित हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक हत्या करने वाले चार लड़कों में से दो नाबालिग हैं। चारों ने मिलकर लड़के को इसलिए मार दिया क्योंकि वो 10,000 के बिल को अपने दोस्तों के साथ स्पलिट कर रहा था। लड़के का कहना था कि खाने का बिल चारों मिलकर देंगे। उसके दोस्तों को ये बात नामंजूर थी।

बिल कर दिया था पे

पुलिस के मुताबिक इस हत्या के दो गुनहगार जो कि 19 और 22 साल के थे उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। वहीं अन्य दो लड़के नाबालिग हैं। दोनों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया और अब पुलिस कस्टडी में है। रिपोर्ट के मुताबिक सारा मामला बिल के पेमेंट को लेकर खड़ा हुआ। हालांकि लड़के ने अपनी जेब से सारा बिल भर दिया था।

दूसरी पार्टी में जाकर की हत्या

इसके बाद चारों हत्यारों ने अपने दोस्त के लिए दूसरी बर्थडे पार्टी रखी और वहां उसे इनवाइट किया। केक खिलाने के बाद तेजधार हथियारों से उस पर कई बार हमला किया। तब तक उसे मारा जब तक कि वो मर नहीं गया। 17 साल के दोनों नाबालिग लड़कों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया हैं। वहीं दो बालिग लड़के भागकर अहमदाबाद जा पहुंचे थे। पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 2 जून को उन्हें गुजरात से गिरफ्तार किया। दोनों नाबालिग लड़कों को बाल सुधार गृह भेजा गया है बाकि दो अपराधियों को IPC की धारा 302 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें