भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट (Sonali Phogat Dies) का मंगलवार को गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सोनाली फोगाट ने कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ बीजेपी के टिकट पर हरियाणा के आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें मात मिली थी। सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो अक्सर वायरल होते रहते थे।
