Blood Sugar: डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है। जिसमें खान-पान पर खास तौर से ध्यान देना बेहद जरूरी है। अगर आप बिना सोचे समझे खाएंगे तो ये आपका ब्लड शुगर लेवल असंतुलित हो सकता है। ऐसे में डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। लिहाजा डायबिटीज के मरीजों को खाने से पहले सोचने-समझने की जरूरत है। डायबिटीज के मरीजों को सुबह खाली पेट उन्हीं चीजों को खाना चाहिए जो आपके ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोके। इसके साथ ही बढ़े हुए ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सके।
