Blood Sugar: अगर आप चाहते हैं कि जिंदगी में न हो डायबिटीज के मरीज, आज से ही इन चीजों को खाना छोड़ दें

Blood Sugar: आज कल की इस भाग दौड़ भारी जिंदगी में खान पान पर कोई कंट्रोल नहीं रह जाता है। ऐसे में डायबिटीज जैसी तमाम बीमारियां पनपने लगती हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि जिंदगी में कभी डायबिटीज की बीमारी का सामना न करना पड़े तो हम कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं। जिसका पालन करने से आप कभी भी डायबिटीज के मरीज नहीं बनेंगे

अपडेटेड May 22, 2023 पर 12:54 PM
Story continues below Advertisement
फास्ट फूड में बहुत ज्यादा चीज, बटर, क्रीम शामिल रहता है। यह सेहत के लिए हानिकारक है

Blood Sugar: डायबिटीज (Diabetes) एक तेजी से बढ़ती गंभीर बीमारी है। इत्तेफाक से डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है। यह बीमारी अग्नाशय को प्रभावित करती है जिससे वो इंसुलिन नामक हार्मोन को बनाना कम कर देता है या बना नहीं पाता। यह हार्मोन ब्लड में शुगर कंट्रोल (Blood Sugar) करने का काम करता है। अगर आप चाहते हैं कि आपको जिंदगी भर में डायबिटीज न हो तो ऐसा मुश्किल नहीं है। बेहद आसान है। आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करना होगा। इसके बाद आपकी कई तरह की बीमारियों से हमेशा के लिए छुट्टी हो जाएगी।

दरअसल, डायबिटीज पूरी दुनिया के लिए खतरनाक बीमारी बनती जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में 42.2 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। इनमें करीब 15 लाख लोगों की मौत हर साल प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से डायबिटीज के कारण होती है। इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि भारत में सबसे ज्यादा करीब 8 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित है। वहीं साल 2045 तक भारत में 13.5 करोड़ लोगों के डायबेटिक होने का खतरा मंडरा रहा है।

इन चीजों का कभी न करें सेवन


आर्टिफिशयल स्वीटनर वाली कॉफी

कुछ कॉफी ऐसी होती हैं। जिनमें आर्टिफिशियल स्वीटनर के साथ-साथ फ्लेवर डालने के लिए कई केमिकल मिलाएं जाते हैं। ऐसी कॉफी में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। फैट और कार्बोहाइड्रेट बहुत ज्यादा होता है। इनकी वजह से डायबिटीज के साथ-साथ दिल की बीमारी का खतरा भी पैदा हो सकता है।

स्वीट ड्रिंक्स

हम सब जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए चीनी जहर से कम नहीं है। यही वो एक चीज है। जिससे डायबिटीज के मरीजों को सबसे ज्यादा परहेज करना होता है। अगर आप इस खतरनाक बीमारी से दूर रहना चाहते हैं तो भूलकर भी मीठे फूड आइटम्स या ड्रिंक्स को हाथ न लगाएं।

2000 Rupee Note: इस बैंक में बिना किसी फॉर्म और आईडी प्रूफ के बदल सकेंगे 2000 रुपये के नोट

फास्ट फूड-शहर में रहने वाले लोगों कई मौकों पर फास्ट फूड खाते हैं। फास्ट फूड में बहुत ज्यादा चीज, बटर, क्रीम शामिल रहता है। इसके साथ ही इसमें किसी तरह का हेल्दी पोषक तत्व नहीं बचता है। लिहाजा इने के सेवन से कई तरह की बीमारियां जन्म लेने लगती हैं।

फ्राई फूड

बाजार में बहुत से ऐसे फूड मिलते हैं जो बहुत अधिक फ्राई होते हैं। पैकेटबंद भुजिया, चिप्स, कुरकुरे सब इसके उदाहरण हैं। इन चीजों में हाई कोलेस्ट्रॉल होता है तो वजन बढ़ाने के साथ-साथ डायबिटीज और हार्ट डिजीज के जोखिम बढ़ने लगता है।

हॉट डॉग

हॉट डॉग में बहुत अधिक मात्रा में सोडियम और सैचुरेटेड फैट होता है। यह दिल और डायबिटीज दोनों के लिए दुश्मन है। इन फूड से डायबिटीज समेत कई बीमारियों का जोखिम बना रहता है।

शरबत

अगर आप गर्मी से राहत पाने के लिए बहुत ज्यादा शरबत पीते हैं तो आपको ऐसा कम कर देना चाहिए। इससे भी डायबिटीज का जोखिम पैदा हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।