Get App

Bomb Threat: नोएडा के 4 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Noida Schools Bomb Threat: बुधवार सुबह नोएडा के सेक्टर 126 स्थित चार स्कूलों को धमकी भरा ईमेल मिला, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड ने जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अभिभावकों में दहशत रही। इससे पहले गाजियाबाद और नोएडा के कई स्कूलों को भी ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन सुराग नहीं मिला

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 05, 2025 पर 3:20 PM
Bomb Threat: नोएडा के 4 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Noida Schools Bomb Threat सूचना मिलने पर बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड के साथ अधिकारियों ने कराई जांच

Noida Schools Bomb Threat: बुधवार सुबह नोएडा के सेक्टर 126 स्थित ज्ञानश्री स्कूल, मयूर पब्लिक स्कूल, द हेरिटेज और स्टेप बाय स्टेप स्कूल को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिससे स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ईमेल में बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई थी, जिससे प्रबंधन और अभिभावक घबरा गए।सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता, अग्निशमन कर्मी और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। डर और घबराहट के कारण अभिभावक भी स्कूलों के बाहर इकट्ठा हो गए। जांच के बाद पुलिस ने स्कूलों में कोई संदिग्ध वस्तु न मिलने की पुष्टि की और साइबर टीम ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुट गई।

यह पहली बार नहीं है जब स्कूलों को ऐसी धमकी मिली हो। इससे पहले भी गाजियाबाद और नोएडा के कई स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी मामले में ठोस सुराग नहीं मिला है।

पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा

प्रबंधन की सूचना पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता, अग्निशमन कर्मी और डॉग स्क्वाड तुरंत स्कूल पहुंचे और जांच शुरू कर दी। इस बीच अभिभावक भी घबराकर स्कूलों के बाहर जमा हो गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें