Fact Check: 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर नहीं टूटी थी शादी, जानिए क्या है असली खबर

Fact Check: देश के कई प्रमुख न्यूज मीडिया आउटलेट ने एमेजॉन के ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर के एक विज्ञापन को खबर बनाकर पेश कर दिया था। इस खबर में मीडिया आउटलेट ने बताया कि दिल्ली में एक दूल्हे के 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर नाचने के कारण दुल्हन के पिता ने शादी तोड़ दी। बूम ने अपने फैक्ट चेक में पाया कि यह खबर पूरी तरह से फर्जी है

अपडेटेड Feb 13, 2025 पर 2:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Fact Check: चोली के पीछे क्या है'' गाने पर नाचने के कारण शादी टूटने की खबर फर्जी है।

Fact Check: देश में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। एक बार फिर शादी से दूल्हा-दुल्हन का डांस और बाराती दोस्तों के डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसे ही एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दूल्हे ने 'चोली के पीछे क्या है' गाने में जमकर डांस किया। इसके जवाब में दूल्हे के ससुर ने शादी तोड़ दी । यह खबर पूरी तरह से गलत है। दरअसल यह शादी का वीडियो ही नहीं था। यह एमेजॉन के ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर के प्रमोशन के लिए एक विज्ञापन था।

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि दिल्ली में एक दूल्हे को अपनी शादी में नाचना हद से ज्यादा महंगा पड़ गया। दूल्हा दोस्तों के बार-बार कहने पर चोली के पीछे क्या है... गाने पर मस्ती में नाचने लगता है। यह देखकर दुल्हन के पिता को गुस्सा आ जाता है और वह शादी ही तोड़ देते हैं। लेकिन यह खबर पूरी तरह से फर्जी पाई गई।

बूम ने किया खुलासा


बूम ने पाया कि फर्जी कहानी एमेजॉन के मालिकाना हक वाले स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर के एक विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। यह विज्ञापन जब अखबार में छपा तो तेजी से वायरल होने लगा। इसके बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह खबर नजर आई। हालांकि यह खबर पूरी तरह से निराधार है। कहा जा रहा है कि यह विज्ञापन साम्रगी एक खबर के फॉर्मेट में थी। लेकिन इसमें डेट लाइन और सूत्र का कहीं कोई जिक्र नहीं किया गया था। अखबार ने इस विज्ञापन का हिस्सा करार दिया है। इस विज्ञापन को कई जगह खबर बनाकर परोस दिया गया है। कई मीडिया हाउस ने कहा था कि यह दिल्ली की असली घटना है। लेकन ऐसा कुछ भी नहीं है।

शादी चल रही थी, अचानक बिन बुलाए मेहमान तेंदुआ की हो गई एंट्री, वन दरोगा को मारा पंजा, जानें आगे क्या हुआ

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।