Fact Check: देश में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। एक बार फिर शादी से दूल्हा-दुल्हन का डांस और बाराती दोस्तों के डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ऐसे ही एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दूल्हे ने 'चोली के पीछे क्या है' गाने में जमकर डांस किया। इसके जवाब में दूल्हे के ससुर ने शादी तोड़ दी । यह खबर पूरी तरह से गलत है। दरअसल यह शादी का वीडियो ही नहीं था। यह एमेजॉन के ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर के प्रमोशन के लिए एक विज्ञापन था।
