उत्तर प्रदेश के कमालगंज से एक ऐसी खबर सामने आई है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। लड़की की शादी हो रही थी। बारात आई। दुल्हन पक्ष ने जमकर स्वागत किया। बाराती नाच गा रहे थे। फिर वरमाला की रस्म निभाई गई। सभी पक्षों ने फोटो खिंचवाएष दुल्हन भी खुश नजर आई। फिर आई सात फेरे लेने की बारी। इसके बाद जो घटना सामने आई, पूरे बारातियों में सन्नाटा पसर गया। रिश्तेदार, बाराती, दुल्हन पक्ष के लोग लड़की (दुल्हन) के साथ मान मनौव्वल में जुट गए। लेकिन दुल्हन टस से मस नहीं हुई और सात फेरे लेने से इनकार कर दिया।
