Buy iPhone 15 Pro: किसी भी इंडियन कस्टमर के लिए iPhone 15 Pro Max के लिए 1.60 लाख रुपए की कीमत बहुत ज्यादा है। कुछ लोगों के बीच iPhone 15 Pro Max को सबसे पहले इस्तेमाल करने का जुनून इस कद्र सवार है कि वो इसके लिए भारी से भारी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं। अगर आप इंडिया में iPhone 15 Pro Max खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो दुकानदार आपसे तय कीमत से ज्यादा पैसे भी चार्ज कर सकते हैं। iPhone 15 Pro के मॉडल्स को ग्रे मार्केट में तय MRP से ज्यादा कीमत पर बेचा जा रहा है।
