Get App

क्या Covid-19 की तरह तबाही मचा सकता है HMPV? टॉप वायरोलॉजिस्ट ने दी ये चेतावनी और सलाह

HMPV Virus: डॉ. सौमित्र दास ने कहा, "यह पहली बार 2001 में एक बच्चे में पाया गया था, क्योंकि यह सांस से जुड़ी बीमारी का कारण बनता है। तब से, इस पर नजर रखी जा रही है, और अब तक इसका वास्तव में कोई प्रकोप नहीं हुआ है, जैसा कि चीन ने बताया है।" दास ने बताया कि HMPV संक्रमण सबसे पहले सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों से शुरू होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2025 पर 1:59 PM
क्या Covid-19 की तरह तबाही मचा सकता है HMPV? टॉप वायरोलॉजिस्ट ने दी ये चेतावनी और सलाह
HMPV संक्रमण सबसे पहले सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों से शुरू होगा

देश के टॉप वायरोलॉजिस्ट डॉ. सौमित्र दास ने बताया कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) की तुलना कोरोनावायरस से नहीं की जा सकती है, लेकिन इसे सावधानी से संभालने की जरूरत है। भारतीय विज्ञान संस्थान के माइक्रोबायोलॉजी और सेल बायोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और चेयरमैन दास ने News18 को बताया, "HMPV कोई नया नहीं है और इसलिए घबराने की कोई बात नहीं है।" साल 2001 के बाद यह पहली बार है कि चीन में इस वायरस का प्रकोप फैला है।

डॉ. सौमित्र दास ने कहा, "यह पहली बार 2001 में एक बच्चे में पाया गया था, क्योंकि यह सांस से जुड़ी बीमारी का कारण बनता है। तब से, इस पर नजर रखी जा रही है, और अब तक इसका वास्तव में कोई प्रकोप नहीं हुआ है, जैसा कि चीन ने बताया है।"

HMPV के शुरुआती लक्षण

दास ने बताया कि HMPV संक्रमण सबसे पहले सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे लक्षणों से शुरू होगा। फिर आगे चल कर अगर कोई कमजोर इम्युनिटी वाला शरीर है, तो उस पर ये गंभीर असर दिखा सकता है, जिससे ब्रोंकियोलाइटिस हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें