Get App

Celebrity Babies Born in 2022: साल 2022 में इन एक्ट्रेस ने दी गुड न्यूज, घर में गूंजी किलकारियां

Celebrity Babies Born in 2022: साल 2022 को खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल कई ऐसे सितारे रहे। जिनके घर में नन्हें मेहमान की किलाकारियां गूंजी। भारती सिंह-हर्ष लिंबाचिया से लेकर कुंडली भाग्य' फेम धीरज धूपर और उनकी एक्ट्रेस पत्नी विन्नी अरोड़ा धूपर तक, कई सेलेब्स के घर खुशियां आईं

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Dec 18, 2022 पर 5:49 PM
Celebrity Babies Born in 2022: साल 2022 में इन एक्ट्रेस ने दी गुड न्यूज, घर में गूंजी किलकारियां
आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया। इसका नाम राहा कपूर रखा गया।

Celebrity Babies Born in 2022: साल 2022 खत्म होने के कगार पर है। जल्द ही साल 2023 तक दस्तक देने वाला है। यह साल 2022 बहुत से लोगों के लिए कुछ खास रहा। इस साल भी बॉलीवुड के सितारों ने सात फेरे लिए तो वहीं कई सितारों के घर पर नन्हें मेहमान की किलकारी भी गूंजी। साल 2022 में प्रियंका चोपड़ा से लेकर सोनम कपूर आहूजा तक कई सेलेब्स ने अपने घर में बच्चों का स्वागत किया। हाल ही में बिपाशा बसु और आलिया भट्ट के घर भी किलकारी गूंजी है। पैरेंट्स बनना जीवन का एक अहम और खास सपना होता है। इसका अनुभव करना बेहद सुखद होता है।

इस साल हमने काफी बदलाव देखे। पिछले साल तक जहां सेलेब्स का बेबी शावर ऑनलाइन ही हो रहा था। वहीं इस साल बेबी शावर से लेकर बच्चों के जन्म तक सब कुछ बहुत धूमधाम से मनाया गया है। यहां हम आपको बताएंगे कि साल 2022 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में किन-किन सेलेब्स के घर किलकारियां गूंजी..

मालती मेरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas)

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए बेटी को जन्म दिया। इसका नाम मालती मेरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) रखा गया। बच्ची के बर्थ सर्टिफिकेट में लिखा है कि मालती का जन्म 15 जनवरी को कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में रात 8 बजे के बाद हुआ था। मालती शब्द संस्कृत से लिया गया है। इसका मतलब एक खुशबूदार फूल और चांदनी(मूनलाइट) होता है। वहीं मैरी लैटिन भाषा के स्टेला मैरिस से लिया गया है। इसका मतलब समुद्र का तारा होता है। इसका एक बाइबिल का नाम भी है फ्रेंच में मैरी का मतलब होता है यीशु की मां।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें