सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर ने एयर इंडिया में मिले खाने को लेकर अब इस एयरलाइन की खिंचाई कर दी है। भारत के सबसे मशहूर शेफ में से एक संजीव नागपुर से मुंबई के बीच यात्रा कर रहे थे। बता दें संजीव कपूर ने अपने खाने की तस्वीरों को भी साझा किया। तस्वीरें साक्षा करते हुए संजीव कपूर ने लिखा कि ठंडा चिकन टिक्का, बहुत कम फिलिंग के साथ सैंडविच और एक मिठाई जो कि शुगक सिरप की तरह से है। इस पूरे वाकये को लेकर संजीव कपूर ने अब एक ट्वीट भी किया है।
क्या ट्वीट किया संजीव कपूर ने
इस पूरे वाकये को लेकर संजीव कपूर ने दो ट्वीट्स भी किए हैं। अपने ट्वीट में संजीव ने लिखा कि वेक अप इन नागपुर- मुंबई 0740 फ्लाइट। तरबूज, ककड़ी के साथ ठंडा चिकन टिक्का। टमाटर, सेवस मेयो और कटी हुई पत्तागोभी की बहुत कम फिलिंग वाली सैंडविंच। चीनी की चाशनी वाली मिठाई। इसके बाद एक और ट्वीट करते हुए संजीव कपूर ने लिखा कि क्या वास्तव में इंडियन्स को नाश्ते में यही खाना चाहिए।
एमाइरेट्स के खाने में मिला था बाल
बता दें कि पिछले ही हफ्ते तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने एमाइरेट्स की फ्लाइट के खाने में बाल मिलने की शिकायत की थी। अभिनेत्री से राजनेता बनीं ने कहा कि उन्हें अमीरात की उड़ान में परोसे गए क्रोइसैन के अंदर बालों का एक कतरा मिला। उन्होंने अपने ट्विटर पर इसकी फोटो भी शेयर की थी। वहीं पिछले महीने एयर इंडिया के एक यात्री ने दावा किया था कि उसे फ्लाइट में परोसे गए खाने में पत्थर मिला था।
टाटा ने किया है एयर इंडिया का अधिग्रहण
बता दें कि पिछले साल जनवरी में टाटा संस ने एयर इंडिया को एक्वायर किया था। इसके बाद से ही यह एयरलाइन लागातर आसमान में अपने खोए हुए रुतबे को हासिल करने की कोशिशें कर रही है। हाल में एयर इंडिया ने एविएशन सेक्टर की सबसे बड़ी कॉमर्शियल डील की है। एयर इंडिया ने बोइंग और एयरबस के साथ कुल 470 फ्लाइट्स को खरीदने की डील की है।