नोएडा अथॉरिटी की नीलामी में चाय बेचने वाले ने हर महीने 3.25 लाख रुपये किराये पर ली थी गुमटी, अब कब्जा लेने से किया इंकार, बताई ये बड़ी वजह

पिछले महीने यानी जनवरी 2023 में नोएडा के सेक्टर 18 में एक गुमटी को हर महीने 3.25 लाख रुपये किराये पर नीलाम किया गया था। नीलामी में चाय और गुटखा बेचने वाले सोनू कुमार झा ने सबसे बड़ी बोली लगाई थी और इस कियोस्क यानी गुमटी पर अपना कब्जा जमाया था। हालांकि अब सोनू कुमार झा ने इस गुमटी पर कब्जा लेने से मना कर दिया है

अपडेटेड Feb 27, 2023 पर 3:19 PM
Story continues below Advertisement
नोएडा अथॉरिटी की निलामी में चाय बेचने वाले ने हर महीने 3.25 लाख रुपये किराये पर ली थी गुमटी, अब कब्जा लेने से किया इंकार, बताई ये बड़ी वजह

दिल्ली एनसीआर इलाके में आने वाले उत्तर प्रदेश के शहर नोएडा में पिछले महीने यानी जनवरी 2023 में एक कियोस्क निलामी के दौरान एक गुमटी की नीलामी की गई थी। नोएडा अथॉरिटी ने इस गुमटी के हर महीने 3.25 लाख रुपये किराये पर नीलाम किया था। निलामी में चाय और गुटखा बेचने वाले सोनू कुमार झा ने सबसे बड़ी बोली लगाई थी और इस कियोस्क यानी गुमटी पर अपना कब्जा जमाया था। हालांकि अब सोनू कुमार झा ने इस गुमटी पर कब्जा लेने से मना कर दिया है।

3.25 लाख वाली गुमटी पर कब्जा लेने से किया इंकार

सोनू कुमार झा ने पिछले महीने नोएडा के एक बाजार में 3.25 लाख रुपये प्रति महीने के किराये पर गुमटी लेकर सनसनी मचा दी थी। हालांकि अब सोनू ने इस पर कब्जा लेने से इंकार कर दिया है। सोनू कुमार झा ने नोएडा प्राधिकरण को एक साल से अधिक के लिए 45.5 लाख रुपये एडवांस पेमेंट करने को सेकर असमर्थता जाहिर की है।

मनीष सिसोदिया गिरफ्तार: 'दिल्ली के डिप्टी CM ने एक दिन में बदले 3 फोन, दूसरे नामों से खरीदे सेल फोन', CBI के सूत्रों का दावा


क्या कहा सोनू कुमार झा ने

सोनू कुमार झा ने मनीकंट्रोल से बात करते हुए कहा कि मैं अब इस गुमटी को नहीं ले रहा हूं क्योंकि मैं एक बार में एडवांस के तौर पर 45.5 लाख रुपये नहीं दे सकता। मैं हर महीने 3.25 लाख रुपये का किराया तो दे सकता हूं पर मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि मुझे एडवांस के तौर पर 45.5 लाख रुपये जमा करने होंगे। पहले मुझे लगा था कि मैं इस रकम का इंतजाम कर लूंगा पर ऐसा हो नहीं पाया। इसलिए अब मैं इस गुमटी को नोएडा अथॉरिटी को वापस करने की सोच रहा हूं। मैं वापस अपना चाय का बिजनेस शुरू करने जा रहा हूं।

इस साल जनवरी में हुई थी गुमटी के लिए नीलामी

नोएडा अथॉरिटी ने इस साल जनवरी में सेक्टर 18 में सात कियोस्क कि नीलामी की थी। अथॉरिटी की तरफ से इनका बेस रेंट 27,000 रुपये महीना रखा गया था। सोनू झा ने कहा कि 20,000 रुपये की प्रोसेसिंग फीस, जो उन्होंने ई-नीलामी में भाग लेने के लिए जमा की थी, जब्त कर ली गई है। अब कियोस्क की फिर से नीलामी की जाएगी और पात्र बोली लगाने वाले को आवंटित किया जाएगा। कियोस्क के-3 सेक्टर-18 बाजार में फास्ट फूड रेस्तरां चेन मैकडॉनल्ड्स के सामने ट्राइंगल पार्क के पास स्थित है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।