केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की तरफ से जारी की गई डेली बुलेटिन में भारत के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की लिस्ट जारी की गई। इस डेली बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को भारत में सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण वाला शहर उत्तर प्रदेश का मेरठ रहा। सोमवार के दिन मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 382 आंका गया। यह 'बहुत खराब' कटेगरी में आता है। बुलेटिन 23 अक्टूबर को शाम 4 बजे तक 229 भारतीय शहरों के 24 घंटे के औसत के आधार पर AQI देता है। मेरठ के बाद सबसे खराब हवा ग्रेटर नोएडा की रही। जहां पर AQI 299 था, जो "खराब" श्रेणी में आता है। आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को 280 AQI के साथ राजस्थान का भरतपुर भारत का तीसरा सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण वाला शहर रहा।
