Challan Rules: अगर आप राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कार, बाइक, स्कूटर या दूसरी कोई गाड़ी चलाते हैं तो यह खबर आपके लिए है। अक्सर देखने को मिलता है कि दिल्ली पुलिस ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों का चालान काट देती है। कई बार ट्रैफिक पुलिस मामूली गलती की वजह से भी लोगों का चालान काट देती है। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं।
