Chamoli News: उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से हड़कंप मच गया है। चमोली जिले में बद्रीनाथ के पास माणा में गुरुवार (28 फरवरी) को ग्लेशियर टूटने से वहां रह रहे 57 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में जारी बर्फबारी के बीच यह दुखद खबर सामने आई है। बद्रीनाथ धाम में माणा गांव के पास दबे 57 मजदूरों में से 32 मजदूरों को बचा लिया गया है। खबर लिखे जाने तक 25 मजदूरों की तलाश जारी है।
