Get App

Chanderkant Jha: पकड़ा गया 'दिल्ली का कसाई' चंद्रकांत झा, एक साल से फरार था सीरियल कीलर

एक अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा ने झा का पता लगाने के लिए एक टीम बनाई गई और उसमें पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी शामिल किया गया। पुलिस ने यह बताया कि 2006 और 2007 के बीच झा ने कई वीभत्स अपराध किए थे। उसका अपराध करने का तरीका इतना खतरनाक और क्रूर था कि उसने दिल्ली को हिलाकर रख दिया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2025 पर 10:08 PM
Chanderkant Jha: पकड़ा गया 'दिल्ली का कसाई' चंद्रकांत झा, एक साल से फरार था सीरियल कीलर
Chanderkant Jha: पकड़ा गया 'दिल्ली का कसाई' चंद्रकांत झा, एक साल फरार था सीरियल कीलर

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीरियल किलर चंद्रकांत झा को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने शनिलवार को यह जानकारी दी। चंद्रकांत झा ने 2006 और 2007 के बीच राष्ट्रीय राजधानी में आतंक मचाया था। झा एक साल से ज्यादा समय तक गिरफ्तारी से बचता रहा। अधिकारी ने बताया कि चंद्रकांत झा पर पुलिस ने 50,000 रुपए का इनाम रखा था। वह हत्या के तीन मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा ने झा का पता लगाने के लिए एक टीम बनाई गई और उसमें पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी शामिल किया गया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ACP) ने बताया, "छह महीने से ज्यादा समय तक टीम ने झा के परिवार, मित्रों और सहयोगियों के गिरोह का पता लगाया। उन्होंने उसके पिछले अपराध स्थलों की जांच की और दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में फल और सब्जी मंडियों में लोगों से पूछताछ की, जहां झा ने कभी काम किया था।'

'कॉल डेटा रिकॉर्ड' का विश्लेषण करते हुए टीम ने एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की पहचान की, जिससे टीम आखिरकार झा के पास तक पहुंच पाई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें