साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण कल यानी 18 सितंबर को लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा तिथि में लग रहा है। इसके साथ ही यह ग्रहण पितृ पक्ष के पहले दिन लगेगा। इसका अद्भुत नजारा आसमान में देखने को मिलेगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण 24 मार्च को लगा था। इस बार का चंद्र ग्रहण बेहद खास है। इसकी वजह ये है कि यह चंद्र ग्रहण पितृ पक्ष में पड़ रहा है। यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। लिहाजा इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना होती है।
