Chhath Puja 2024: छठ पूजा पर कन्फर्म टिकट मिलने का मौका, फटाफट करें बुक, रेलवे ने शुरू की 195 स्पेशल ट्रेनें

Chhath Puja 2024 Special Trains: छठ पूजा के मौके पर ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। इस बीच इंडियन रेलवे ने दिल्ली से बिहार के लिए फिर से 195 स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत कर दी है। जिसमें अभी कन्फर्म टिकट मिल सकता है। इसके पहले स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। रेलवे इस साल दिल्ली क्षेत्र से 13 दिनों में 195 विशेष ट्रेनें चला रहे हैं

अपडेटेड Nov 04, 2024 पर 9:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Chhath Puja 2024 Special Trains: दिल्ली से 70 ट्रेनें चल रही हैं, जिनमें से 16 विशेष ट्रेनें हैं, और 4 ट्रेनें अघोषित हैं।

भारतीय रेल देश के लाखों-करोड़ों लोगों के लिए जीवनरेखा है। ट्रेनों के जरिए लोग न केवल सफर करते हैं, बल्कि इससे व्‍यापार-व्‍यवसाय को भी बढ़ावा मिलता है। फेस्टिव सीजन में ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। छठ दिवाली जैसे मौके पर कन्फर्म टिकट मिलना बेहद मुश्किल होता है। इस बीच इंडियन रेलवे ने छठ त्योहार को देखते हुए दिल्ली से 195 स्पेशल ट्रेन शुरू कर दी हैं। इसके पहले भी रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं। रेलवे ने दिल्ली क्षेत्र से 13 दिन में 195 स्पेशनल ट्रेनें शुरू की है। इससे छठ के मौके पर घर जाने वालों को कन्फर्म टिकट मिलने की काफी संभावना है।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने रविवार को दिल्ली स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए इस साल दिल्ली क्षेत्र से 13 दिनों में 195 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। हम व्यवस्था के हिस्से के रूप में अतिरिक्त ट्रेनें चला रहे हैं। दिल्ली से 70 ट्रेनें चल रही हैं। जिनमें से 16 विशेष ट्रेनें हैं और 4 ट्रेनें अघोषित हैं। इन उपायों के जरिए हम यात्रियों को सुविधाएं देने की कोशिश कर रहे हैं।

देश के कई बड़े शहरों से चल रही हैं स्पेशल ट्रेनें


सतीश कुमार ने आगे कहा कि नई दिल्ली, आनंद विहार, अहमदाबाद, सूरत, बड़ौदा, मुंबई, बांद्रा, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु समेत सभी प्रमुख स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था की गई है। ताकि यात्रियों को किसी भी तरह दिक्कतों का सामना न करना पड़े। कुमार ने आगे कहा कि हम भीड़ को कंट्रोल करने के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए कई ट्रेनें चला रहे हैं। 2 नवंबर को हमने 160 से ज़्यादा ट्रेनें चलाईं और वहीं 3 नवंबर को 170 से ज्यादा ट्रेनें शुरू की हैं। भीड़ को काबू में करने के लिए सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि विशेष ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं और लोगों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए स्टेशनों पर सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट करें बुक

कुमार ने कहा कि टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बुक किए जा सकते हैं। जो लोग कन्फर्म टिकट नहीं ले पा रहे हैं, वे अनारक्षित सीटों का फायदा उठा सकते हैं। हमने यात्रियों की अनावश्यक आवाजाही को रोक लगा दी है। वरिष्ठ और दिव्यांग नागरिकों की मदद के लिए रेल सेवक मौजूद हैं। बता दें कि छठ पर्व की शुरुआत 5 नवंबर से हो रही है। 8 नवंबर को पारण किया जाएगा। छठ पर्व खास तौर से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। इस मौके पर बहुत से लोग अपने गांव जाते हैं। इस दौरान ट्रेन से यात्रा के लिए टिकटों की मारामारी बनी रहती है।

Diwali Chhath Special Train: प्लेटफॉर्म पर खड़ी हो गईं दिवाली-छठ की 250 स्पेशल ट्रेनें, फौरन बुक करें टिकट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।