Diwali Chhath Special Train: प्लेटफॉर्म पर खड़ी हो गईं दिवाली-छठ की 250 स्पेशल ट्रेनें, फौरन बुक करें टिकट

Festival Special Train: दिवाली और छठ पूजा पर सभी लोग अपने घरों को जाना चाहते हैं। ऐसे में बसों और ट्रेनों में काफी ज्यादा भीड़ हो जाती है। कई महीने पहले से ट्रेनों में टिकट नहीं मिलता है। अब रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। जानिए किस रूट पर कितनी ट्रेनें चल रही हैं

अपडेटेड Oct 30, 2024 पर 9:45 AM
Festival Special Train: इंडियन रेलवे ने गोरखपुर, छपरा, मऊ, बलिया लखनऊ समेत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू की है।

अगर आपको दिवाली और छठ पर घर जाना है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इंडियन रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की संख्या और बढ़ा दी है। इन ट्रेनों में रिजर्वेशन शुरू हो चुका है। रेलवे ने जयनगर, पुणे, मुंबई, सूरत, पटना, सिकंदराबाद, भागलपुर से ट्रेनें चलने का फैसला किया है। दीपावली और छठ पूजा पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर जाते हैं। इसको देखते हुए यह फैसला रेलवे ने लिया है। कुल मिलाकर 250 स्पेशल ट्रेनें चालू की गई हैं। इससे पहले रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की एक लिस्ट जारी की थी। रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों की यह दूसरी लिस्ट है।

भारतीय रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, ये विशेष रेलगाड़ियां नियमित चलाई जाएगी। इनमें त्योहारी भीड़ और यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए कई अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। वहीं पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने कहा कि इस व्यस्त समय के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हम 250 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

ये है ट्रेनों की लिस्ट


1 - 07175 सिकंदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन: यह ट्रेन सिकंदराबाद से 29 अक्टूबर, 5 और 12 नवंबर को 21:00 बजे से चलेगी। दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 23:15 बजे पहुंचेगी। सुबह 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

2 - 07176 गोरखपुर-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन: यह ट्रेन 31 अक्टूबर, 7 और 14 नवंबर को गोरखपुर से सुबह 8:10 बजे चलेगी। कानपुर सेंट्रल स्टेशन 15:05 बजे पहुंचेगी।

3 - 04036 नई दिल्ली-भागलपुर स्पेशल ट्रेन:यह ट्रेन 30 अक्टूबर, 2 और 5 नवंबर को 12 बजे चलेगी। उसी दिन 18:50 बजे कानपुर पहुंचेगी। दूसरे दिन 10 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

4 - 04035 भागलपुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन: 31 अक्टूबर, 3 और 6 नवंबर को 13:00 बजे भागलपुर से चलेगी। 18:35 पर पटना पहुंचेगी। 5:35 बजे दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल ट्रेन पहुंचेगी। नई दिल्ली 11:40 बजे पहुंचेगी।

5 - 01019 स्पेशल ट्रेन सीएसटीएम मुंबई से 28 अक्टूबर से 28 अक्टूबर को 14:30 बजे चलकर दूसरे दिन 14:50 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी। 23:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर मची थी भगदड़

बता दें कि हाल ही में मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई थी। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। इसे देखते हुए अब स्पेशल ट्रेनें चलने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। भारतीय रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस, सूरत, उधना, वडोदरा और अहमदाबाद जैसे महत्वपूर्ण और उच्च यातायात वाले स्टेशनों पर अधिकतम कर्मचारियों की तैनाती के साथ-साथ सुरक्षा प्रोटोकॉल की भी घोषणा की है।

Confirm Train Ticket: दिवाली-छठ पर घर जाने के लिए ऐसे मिलेगा कन्फर्म टिकट, रेलवे की इस योजना का उठाएं फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।