'मेरी नहीं हुई, तो किसी की नहीं होने दूंगा' बिलासपुर में 18 साल के प्रेमी ने 17 साल की प्रेमिका की चाकू से गोदकर कर दी हत्या

सरकंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह, 18 साल के आरोपी ने 17 साल की अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लड़की के माता-पिता मजदूरी करते थे और दोनों अपने-अपने काम पर गए थे। बताया जा रहा है कि लड़की ने लड़के से बातचीत बंद कर दी थी और किसी दूसरे युवक से संबंध बना लिए थे। इसी बात से बौखलाए किशोर ने ये खौफनाक कदम उठायाा

अपडेटेड Oct 18, 2024 पर 7:37 PM
बिलासपुर में 18 साल के प्रेमी ने 17 साल की प्रेमिका की चाकू से गोदकर कर दी हत्या

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका हत्या सिर्फ इसलिए कर दी कि लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया था। आरोपी लड़के को शक था कि उसकी गर्लफ्रैंड अब किसी और के साथ रिलेशनशिप में थी। करवाचौथ से ठीक पहले हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

दरअसल सरकंडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह, 18 साल के आरोपी ने 17 साल की अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लड़की के माता-पिता मजदूरी करते थे और दोनों अपने-अपने काम पर गए थे।

सुबह बातचीत करने लड़की घर पहुंचा


बताया जा रहा है कि लड़की ने लड़के से बातचीत बंद कर दी थी और किसी दूसरे युवक से संबंध बना लिए थे। इसी बात से बौखलाए किशोर ने ये खौफनाक कदम उठायाा।

गुरुवार सुबह करीब 9 बजे लड़का लड़की के घर उस वक्त पहुंचा, जब वहां कोई मौजूद नहीं था। वह दोनों बात कर रहे थे कि तभी दोनों की बीच विवाद हो गया और गुस्साए लड़के ने लड़की पर चाकू से हमला कर दिया।

'मेरी नहीं हुई, तो किसी की नहीं होने दूंगा'

वारदात के वक्त आरोपी बहुत ही गुस्से में था और उसने लड़की के  पेट में एक के बाद एक, चाकू से लगातार वार किए। इतने घातक हमले के चलते लड़की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

चीख पुकार सुन कर आस पास के लोग पहुंचे, तो आरोपी को वहां से भागते हुए देखा। उन्होंने बताया कि लड़की घर में खून से लथपथ पड़ी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि लड़का चाकू मारते वक्त बस यही कह रहा था कि- अगर मेरी नहीं हुई, तो तुझे किसी और का भी नहीं होने दूंगा।

थाना प्रभारी तोप सिंह ने बताया कि चांटीडीह कुंदरूपारा का रहना वाला सागर साहू एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है। करीब दो साल पहले उसकी दोस्ती इस लड़की से हुई थी और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन एक बार फिर प्रेम प्रसंग के नाम पर हुई ये हत्या, समाज में रिश्तों की बिगड़ती तस्वीर को उजागर करती है।

Sidhi Murder: प्रेमिका ने लगाया था रेप का आरोप, जेल से छूटने के बाद प्रेमी पहुंचा उसके घर, कर दी गई हत्या

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।