आपको सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो मिल जाएंगे, जिसमें चीन के बच्चों के कई वीडियो दिख जाएंगे, जिसमें वे अनोखे करतब करते दिख रहे हैं। इन वीडियो को देख कर हर कोई यही कहता है कि चाइनीज बच्चे बहुत एक्टिव होते हैं, लेकिन एक मामला ऐसा भी सामने आया है, जिसे सुनकर आप ये कहेंगे कि चीनियों के बच्चे तो खुराफाती भी बहुत होते हैं। असल में हुआ ये कि चीन में एक बाप ने अपने बेटे को होमवर्क पूरा न करने के लिए डांटा, तो उसने अपने बाप की ही क्लास लगवा दी और उसे गैर-कानूनी सामान घर में रखने के जुर्म में जेल भी करा डाली।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, बाप की डांट से नाराज लड़के ने पुलिस को फोन किया और अपने पिता के पास अवैध सामान रखने की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया।
चाइना न्यूज के मुताबिक, यह घटना 9 जनवरी को चीन के योंगनिंग काउंटी में हुई। कथित तौर पर, 10 साल के लड़के को उसके पिता ने समय पर होमवर्क पूरा नहीं करने के लिए डांटा था।
घटना के बाद लड़का घर से बाहर भाग गया। रास्ते में, उसने एक दुकानदार से एक कॉल करने के लिए उसका फोन मांगा और पुलिस को फोन करके बताया कि उसके पिता उनके घर में खसखस की फली (Poppy Pods) छिपा रखी हैं।
चीन में खसखस की फलियां अवैध क्यों हैं?
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) ने 2024 के एक में बताया कि पॉपपीज में कोडीन और मॉर्फिन जैसे ड्रग्स होते हैं। BBC ने बताया कि पॉपी सीड्स में अफीम के अंशों की मौजूदगी और अफीम पोस्त उगाने के लिए बीजों का इस्तेमाल करने की क्षमता के कारण, उन्हें चीन में प्रतिबंधित कर दिया गया है।
SCMP की रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकार पॉपी की खेती पर कड़ी निगरानी रखती है, और बिना अनुमति के इसे उगाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करती है, जिसमें जुर्माना से लेकर जेल की सजा तक होती है।
रिपोर्ट मिलने के बाद, योंगनिंग काउंटी पब्लिक सिक्योरिटी ब्यूरो के चेंगगुआन पुलिस स्टेशन की पुलिस ने उस छोटे लड़के को ढूंढ लिया।
फिर उसने पुलिस को अपने घर का रास्ता दिखाया, जहां अधिकारियों ने पॉड्स की तलाश शुरू की। उन्हें बालकनी की अलमारी में छिपे हुए आठ गोले मिले।
इसके बाद पिता ने कबूल किया कि ये पॉड्स उनकी थीं और उन्होंने दावा किया कि उन्होंने दवा के तौर पर इलाज के लिए इनका इस्तेमाल किया। आखिरकार पिता को पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इसके बाद, मामला एंटी-ड्रग ब्रिगेड को ट्रांसफर कर दिया गया।