तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये कैश और एक साल की छुट्टी, जानें कौनसी कंपनी दे रही है ये ऑफर

अब चीन में थर्ड चाइल्ड पॉलिसी (Third Child Policy) की शुरुआत की गई है

अपडेटेड May 06, 2022 पर 5:11 PM
Story continues below Advertisement
चीन में थर्ड चाइल्ड पॉलिसी (Third Child Policy) की शुरुआत की गई है।

हमारे देश भारत में जहां बढ़ती हुई जनसंख्या (Population Explosion) एक बड़ी समस्या बनी हुई है, वहीं पड़ोसी देश चीन में सीनियर सिटिजन की बढ़ती संख्या और यंग जनरेशन का प्रतिशत कम होना परेशान कर रहा है। अब चीन में थर्ड चाइल्ड पॉलिसी (Third Child Policy) की शुरुआत की गई है। इस पॉलिसी के तहत चीन परिवारों को तीसरा बच्चा करने के लिए कह रहा है। साथ ही परिवारों को कई ऑफर्स भी दिये जा रहे हैं ताकि वह तीसरा बच्चा पैदा करें।

पहले थी एक बच्चा रखने की नीति

पहले चीन में जनसंख्या को बढ़ने से रोकने के लिए एक ही बच्चा रखने की नीति लागू की गई थी। इससे चीन को जनसंख्या कम करने में तो मदद मिली लेकिन इकोनॉमी पर काफी असर पड़ा। अब चीन ने इस पॉलिसी को खत्म कर दो से तीन बच्चे पैदा करने के लिए कह रहा है। वह परिवारों को 2 से 3 बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। मई से चीन में तीन बच्चे पैदा करने की पॉलिसी आई है। अब चाइनीज कंपनी कर्मचारियों को तीसरा बच्चा पैदा करने के लिए बोनस और महिला कर्मचारियों को एक साल की छुट्टी दे रही है।


चीन की कंपनियां दे रही है ऑफर (Chinese Company is Offering Bonus on Third Child’s Birth)

Beijing Dabeinong Technology Group नाम की चाइनीज कंपनी अपने कर्मचारियों को तीसरा बच्चा पैदा करने पर 90,000 युआन यानि करीब 11 लाख रुपये का बोनस दे रही है। अगर महिला कर्मचारी तीसरे बच्चे को जन्म दे रही है तो उसे पूरे साल की छुट्टी दी जाएगी। वहीं, पुरुष कर्मचारी को 9 महीने की छुट्टी मिलेगी। कर्मचारी को दूसरा बच्चा करने पर 60 हजार युआन यानी करीब 7 लाख रुपये का बोनस दिया जा रहा है। पहला बच्चा पैदा करने पर कर्मचारियों को 30 हजार युआन यानी 3.50 लाख रुपये का बोनस दिया जा रहा है।

Share Market Live Update: सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी 16400 के नीचे फिसला, Bajaj twins, Wipro, Axis Bank टॉप लूजर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।