Chitrakoot Road Accident: अस्थि विसर्जन करने गए परिवार पर टूटा मौत का कहर, चित्रकूट हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, 6 की मौत

Chitrakoot Road Accident: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कुल 6 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल है। यह हादसा तब हुआ जब बोलेरो गाड़ी में सवार सभी लोग प्रयागराज में अस्थि विसर्जित कर वापस अपने घर मध्य प्रदेश लौट रहे थे

अपडेटेड Dec 06, 2024 पर 1:46 PM
Chitrakoot Road Accident: अस्थि विसर्जन करने गए परिवार पर टूटा मौत का कहर, चित्रकूट हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, 6 की मौत

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चित्रकूट में बोलेरो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें कुल 6 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। इस सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। वहीं उत्तर प्रदेश के मख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लोग बोलेरो गाड़ी से प्रयागराज अस्थि विसर्जन करने आए थे, यहां से लौटते समय यह भयानक हादसा हो गया। इस एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को सही से इलाज के लिए हायर सेंटर प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।

कैसे हुए हादसा


बोलेरो में सवार लोग मध्य प्रदेश से प्रयागराज में आए थे, यहां से जाते समय यह हादसा हो गया। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गुलगंज गांव के रहने वाले जमुना अहिरवार (42) अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रयागराज अस्थि विसर्जन करने के लिए बोलेरो से गए थे। प्रयागराज में अस्थि विसर्जन करने के बाद जब वह वापस अपने गांव लौट रहे थे तब रैपुरा कस्बे के पास उनकी बोलेरो गाड़ी की कर्वी की तरफ से आ रहें ट्रक जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे गाड़ी में सवार सभी 11 लोग घायल हो गए। लोगों को तुरंत पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी हालत को गंभीर देखकर उनको तुंरत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। यह घटना झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा थाना क्षेत्र का है।

सीएम ने जताया शोक

इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जिले के एसपी-डीएम पहुंचे और उन्होंने घायलों का बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया। वहीं इस घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। इस हादसे पर संज्ञान लेते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों का उचित इलाज करवाया जाए। इसके साथ ही सीएम ने इस हादसे पर शोक भी व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बोलोरो गाड़ी की सामने से आ रहे ट्रक के साथ जोरदार टक्कर होने से यह हादसा हुआ, जिसमे कुल 6 लोंगो की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि प्रथम दृष्टया इस एक्सीडेंट की वजह बोलेरो गाड़ी के चालक को नींद आना लग रहा है। इस हादसे में मृतकों में हरिराम , रामू उम्र, रामस्वरूप, मांगना उम्र, नन्हे उम्र और मोहन शामिल है।

Mahaparinirvan Diwas 2024: पीएम मोदी ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि, महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने कुछ ऐसे किया याद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।