उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चित्रकूट में बोलेरो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें कुल 6 लोगों की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। इस सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। वहीं उत्तर प्रदेश के मख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है।
