Cholesterol: रोजाना गर्म पानी पीने से कम हो सकता है कोलेस्ट्रॉल, सेहत के लिए होगा डबल फायदा

Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज घरेलू नुस्खों को अपनाकर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। गर्म पानी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है

अपडेटेड Oct 25, 2022 पर 12:42 PM
गर्म पानी पीने से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

Cholesterol: आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को हेल्थ से जुड़ी समस्याएं घेरे हुए हैं। खराब लाइफ स्टाइल, गलत खानपान और तनाव के चलते सेहत संबंधी कई तरह की परेशानियां दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। इनमें कब्ज, मोटापा, हाई ब्लडप्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल बढ़ना और हार्ट से जुड़ी कई बीमारियां शामिल हैं। ऐसे ही कोलेस्ट्रॉल ढ़ना शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम शुरुआती दौर में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर लें।

कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार की चर्बी है, जो जब बहुत ज्यादा बढ़ जाती है तो तमाम तरह की समस्याएं पैदा करने लगती है। हाई कोलेस्ट्रॉल से दिल का दौरा, स्ट्रोक, टाइप 2 शुगर और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल स्तर जीवन को खतरे में डाल सकता है। इसकी वजह ये है कि बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के चलते हार्ट पर सीधा असर पड़ता है। जिससे व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल को सही रखने की कोशिश करते रहना चाहिए या इसे ज्यादा नहीं बढ़ने देना चाहिए। ताकि आपके शरीर को किसी भी तरह की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। ऐसे में गर्म पानी शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है। रोजाना गर्म पानी से कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को आसानी से कम किया जा सकता है। इतना ही नहीं गर्म पानी के साथ कुछ चीजों को मिलाने से इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। इससे मिलने वाले फायदे भी डबल हो जाते हैं।

High Cholesterol और हार्ट के मरीजों को मूंगफली खाना चाहिए या नहीं, जानिए इसके फायदे और नुकसान


कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय

गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन

लहसुन का सेवन करने से हार्ट से जुड़े रोग ठीक हो जाते हैं। गर्म पानी के साथ लहसुन का सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल कम होता है। कब्ज की समस्या में गर्म पानी के साथ कच्चे लहसुन की कली लेने से पाचन में सुधार होता है।

गर्म पानी और शहद

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट 2 चम्मच शहद में गर्म पानी मिलाकर पी सकते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है। यानी गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से आपको फायदा होगा। इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल को सही रखने के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। ऐसे में डिब्बा बंद स्नैक्स, डेयरी प्रोडक्ट्स, मीट आदि से व्यक्ति को दूरी बना लेनी चाहिए।

गर्म पानी और हल्दी

हल्‍दी में कई औषधीय गुण होते हैं, जो कैंसर के खतरे को भी कम कर सकते हैं। गर्म पानी में हल्‍दी मिलाकर पीने से कोलेस्‍ट्रॉल लेवल एकदम सही रहता है। हल्‍दी इम्‍यून सिस्‍टम को भी मजबूत बनाती है। गर्म पानी के साथ हल्‍दी को पीने से पाचन शक्ति में भी सुधार होता है। हल्‍दी कफ की समस्‍या को भी दूर करने में मदद कर सकती है।

गर्म पानी के साथ गुड़

गुड सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। गर्म पानी के साथ गुड का सेवन करने से पाचन में सुधार होता। इसके साथ ही खाना जल्दी पच जाता है। इससे इम्युन सिस्टम भी मजबूत होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।