Delhi CNG Supply: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी वाहन चलाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, बुधवार 10 अगस्त को अगर आपको घर के बाहर जाना है, तो CNG पंप पर ना जाएं। जी हां, बुधवार को राजधानी में सीएनजी मिलना मुश्किल हो सकता है।
Delhi CNG Supply: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी वाहन चलाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, बुधवार 10 अगस्त को अगर आपको घर के बाहर जाना है, तो CNG पंप पर ना जाएं। जी हां, बुधवार को राजधानी में सीएनजी मिलना मुश्किल हो सकता है।
दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने आज 10 अगस्त को सीएनजी बिक्री को बंद करने का ऐलान किया है। इसका मतलब ये है कि बुधवार को राजधानी की सीएनजी पंपों पर ऑटो और कार चालकों को सीएनजी भरवाने में दिक्कत हो सकती है। सीएनजी सप्लाई पर असर देखने को मिल सकता है।
दिल्ली डीलर्स एसोसिएशन का कहना है कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) द्वारा सीएनजी पंपों के बिजली बिल का रीबंर्समेंट नहीं किया जा रहा है। इसके विरोध में दिल्ली में एक दिन के लिए सीएनजी की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है।
ये भी पढ़ें- Shoaib Akhtar: अस्पताल में भर्ती हैं शोएब अख्तर, 11 साल बाद बताया क्यों वक्त से पहले लेना पड़ा था संन्यास
एसोसिएशन के इस बंद होने से राजधानी के करीब 250 सीएनजी पंप प्रभावित होंगे। पंप डीलरों का कहना है कि बिजली बिल का भुगतान नहीं होने से उन्हें हर दिन भारी नुकसान हो रहा है। बता दें कि पंपों पर सीएनजी भरने के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रेशर में बिजली की काफी खपत होती है।
दिल्ली में बिजली बिल का पेमेंट आईजीएल को करना है। हालांकि आरोप है कि आईजीएल लंबे समय से इसका भुगतान नहीं कर रहा है, जिसका खामियाजा डीलरों को भुगतना पड़ रहा है। इसलिए एसोसिएशन ने 10 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक सीएनजी की बिक्री पर रोक लगाने का ऐलान किया है।
इस हड़ताल से दिल्ली के आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा ऐसे में राजधानी के आसपास के इलाकों में रहने वाले वो लोग दिल्ली में सीएनजी फिल (CNG Pump Shut) कराने आते हैं। उन्हें भी आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।