Get App

दिल्ली में CNG वाहन चलाने वाले कृपया ध्यान दें, राजधानी में आज बंद रहेगी सीएनजी की सप्लाई!

हड़ताल से राजधानी के करीब 250 सीएनजी पंप प्रभावित होंगे। CNG पंप डीलरों का कहना है कि बिजली बिल का भुगतान नहीं होने से उन्हें हर दिन भारी नुकसान हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2022 पर 12:50 PM
दिल्ली में CNG वाहन चलाने वाले कृपया ध्यान दें, राजधानी में आज बंद रहेगी सीएनजी की सप्लाई!
दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने 10 अगस्त को सीएनजी बिक्री को बंद करने का ऐलान किया है

Delhi CNG Supply: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएनजी वाहन चलाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, बुधवार 10 अगस्त को अगर आपको घर के बाहर जाना है, तो CNG पंप पर ना जाएं। जी हां, बुधवार को राजधानी में सीएनजी मिलना मुश्किल हो सकता है।

दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने आज 10 अगस्त को सीएनजी बिक्री को बंद करने का ऐलान किया है। इसका मतलब ये है कि बुधवार को राजधानी की सीएनजी पंपों पर ऑटो और कार चालकों को सीएनजी भरवाने में दिक्कत हो सकती है। सीएनजी सप्लाई पर असर देखने को मिल सकता है।

दिल्ली डीलर्स एसोसिएशन का कहना है कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) द्वारा सीएनजी पंपों के बिजली बिल का रीबंर्समेंट नहीं किया जा रहा है। इसके विरोध में दिल्ली में एक दिन के लिए सीएनजी की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें