Cockroach Milk: कॉकरोच का दूध है सेहत का खजाना, वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, गाय-भैंस से भी ज्यादा ताकतवर

Cockroach Milk: आमतौर पर बहुत से लोग कॉकरोच से डरते हैं। कुछ लोग देखते ही इसे मार देते हैं। लेकिन वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि कॉकरोच का दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। करीब 1000 कॉकरोच से 100 ग्राम दूध निकलता है। यह गाय-भैंस के दूध से भी ज्यादा ताकतवर माना गया है

अपडेटेड Jan 26, 2025 पर 3:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Cockroach Milk: कॉकरोच का दूध लैक्टोज फ्री होता है। इसे पीने से तीन गुना इम्यूनिटी बढ़ती है।

आजतक आपने गाय, भैंस, बकरी, ऊंट, गधी या दूसरे किसी जानवर के दूध के फायदे के बारे में सुना होगा। लेकिन शायद ही आपने सुना हो कि कोई कीट-पतंगा भी दूध देता है। इतना ही नहीं अगर इसका दूध आप पीने लगेंगे तो आपको गाय के दूध से भी ज्यादा पौष्टिक तत्व मिलेंगे। ऐसे ही बाजार में अब कॉकरोच का दूध भी आ गया है। वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। ये लैक्टोज(Lactose) फ्री होता है। लैक्टोज इन्टॉलेरेंट लोगों के लिए यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दें कि लैक्टोज़ इन्टॉलेरेंट उन लोगों को कहा जाता है, जिन्हें दूध या दूध से बनी चीजों को पचाने में परेशानी आती है।

कॉकरोच को लोग तिचलचट्टा के नाम से भी जानते हैं। कॉकरोच की एक ऐसी प्रजाति है जो दूध देती है। कॉकरोचों में यही एक ऐसी प्रजाति है जो अंडे नहीं देती बल्कि बच्चे पैदा करती है। इसके दूध में बाकी जानवरों के मुकाबले काफी ज्यादा पौष्टिक तत्व होते हैं। दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जहां लोग कॉकरोच के दूध का सेवन कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में यह बड़ा बाजार बनकर उभर सकता है।

कॉकरोच की पैसिफिक बीटल प्रजाति से मिलता है दूध


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय वैज्ञानिक सुब्रमण्यम रामाश्वमई ने यह खोज की है। कॉकरोच (तिलचट्टों) पर किए जा रहे एक स्टडी में उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सुब्रमण्यम ने बताया कि, कॉकरोच की एक प्रजाति है, जिसे विज्ञान की दुनिया में 'डिप्लोप्टेरा पंक्टाटा या पैसिफिक बीटल कॉकरोच' के नाम से जाना जाता है। ये बाकी सारी प्रजातियों की तरह अंडे न देकर बच्चे पैदा करते हैं। ये अपने बच्चों को दूध पिलाते हैं। बड़ी बात ये कि इस प्रजाती के बच्चे हमेशा जवान रहते हैं। उनके जवान रहने का राज है उनकी मां का दूध है। यह दूध गाय के दूध से भी कई गुना ज्यादा पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। 1000 कॉकरोच से करीब 100 ग्राम दूध मिलता है।

कॉकरोच के दूध से इम्यूनिटी होगी मजबूत

कॉकरोच का दूध पीने से तीन गुना ज्यादा एनर्जी आती है। इससे इंसान की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इसके दूध के लिए अमेरिका में मारामारी मची हुई है। अमेरिका में कॉकरोच के दूध की आइसक्रीम बिक रही है। यही हाल अफ्रीका के कैप टाउन में भी है। यहां कॉकरोच के दूध से आइसक्रीम तैयार की जाती है। जिसे ऑनलाइन भी बेचा जाता है। जानकारों का कहना है कि कॉकरोच का दूध इंसानों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes: सर्दी के मौसम में ये काम किया तो फौरन बढ़ जाएगा ब्लड शुगर, हमेशा रहें अलर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।