आजतक आपने गाय, भैंस, बकरी, ऊंट, गधी या दूसरे किसी जानवर के दूध के फायदे के बारे में सुना होगा। लेकिन शायद ही आपने सुना हो कि कोई कीट-पतंगा भी दूध देता है। इतना ही नहीं अगर इसका दूध आप पीने लगेंगे तो आपको गाय के दूध से भी ज्यादा पौष्टिक तत्व मिलेंगे। ऐसे ही बाजार में अब कॉकरोच का दूध भी आ गया है। वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। ये लैक्टोज(Lactose) फ्री होता है। लैक्टोज इन्टॉलेरेंट लोगों के लिए यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दें कि लैक्टोज़ इन्टॉलेरेंट उन लोगों को कहा जाता है, जिन्हें दूध या दूध से बनी चीजों को पचाने में परेशानी आती है।
