Get App

नारियल के सेवन से दिल रहेगा चकाचक, मोटापा और कब्ज पर भी करता है वार, फायदे सुनकर हो जाएंगे हैरान

Coconut Benefits: नारियल गरी इसका पानी और नारियल तेल तक सभी फायदेमंद माने गए हैं। ये आपको हेल्दी और फिट रखने में मददगार साबित हो सकता है। इसमें पोषक तत्वों का भंडार है। नारियल पानी में पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है

Jitendra Singhअपडेटेड Jul 16, 2023 पर 11:34 PM
नारियल के सेवन से दिल रहेगा चकाचक, मोटापा और कब्ज पर भी करता है वार, फायदे सुनकर हो जाएंगे हैरान
Coconut Benefits: नारियल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसके सेवन से कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं

Coconut Benefits: नारियल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। यह एक स्वादिष्ट फल ही नहीं है, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर है। आयुर्वेद में इसे जीवन देने वाला वृक्ष (Tree of life) कहा गया है। नारियल की गरी, पानी, तेल सब कुछ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसके इस्तेमाल से गुड कोलेस्ट्रॉल में इजाफा होता है, जो कि हार्ट के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। नारियल अगर रोजाना खाना शुरू कर दें तो आपको वजन घटाने में भी मदद मिलेगी। नारियल पानी शरीर के विषैले पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें में पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-C जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है। रोजाना नारियल का पानी पीने से शरीर में डी हाइड्रेशन की कमी दूर होती है। इसके सेवन से त्वचा पर ग्लो आता है। इसके अलावा इम्यूनिटी को भी मजबूत करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से कई बीमारियों से आप दूर रह सकते हैं।

नारियल के सेवन से मोटापा की होगी छुट्टी

अगर आप वजन कम करना चाहते है, तो रोजाना खाली पेट नारियल का सेवन करें। इसमे फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। वजन घटाने के लिए यह फायदेमंद साबित हो सकता है। खाली पेट नारियल खाने से भूख जल्दी नहीं लगती है। इसके अलावा नारियल में ट्राइग्लिसराइड्स भी होता है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। नारियल के सेवन से इम्यूनिटी में इजाफा होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें