Get App

Corona JN.1: कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 से भारत की बढ़ी टेंशन, फौरन बढ़ाएं इम्यूनिटी, नहीं तो जा सकती है जान

Corona JN.1: देश के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी से लोग ठिठुर रहे हैं। इस बीच दिसंबर के महीने में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट JN.1 ने टेंशन बढ़ा दी है। पिछले 9 दिन में देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दोगुना हो गई है। ऐसे में कोरोना के नए वैरिएंट के लक्षण और बचाव के बारे में जानना बेहद जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 20, 2023 पर 7:08 PM
Corona JN.1:  कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 से भारत की बढ़ी टेंशन, फौरन बढ़ाएं इम्यूनिटी, नहीं तो जा सकती है जान
Corona JN.1: केरल में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं।

Corona JN.1: देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट की वजह से हालात बेहद खराब होती जा रही है। भारत के राज्य केरल में कोरोना संक्रमित मरीज सबसे ज्यादा बढ़ रहे हैं। एक दिन में 292 नए केस दर्ज किए गए हैं। केरल के बाद महाराष्ट्र में भी JN.1 से संक्रमित मरीज सामने आए हैं। भारत में पिछले 9 दिनों के भीतर के कोरोना के मामले दो गुना हो गए हैं। कोरोना वायरस महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले कई सालों से यह कहर बनकर टूट रही है। कभी इसकी रफ्तार धीमी हो जाती है तो कभी रफ्तार बढ़ जाती है। इसके नए-नए वैरिएंट से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है।

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से फिर से लोग खौफ के साए में जी रहे हैं। केरल, कर्नाटक जैसे राज्यों ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री कोरोना के नए वैरिएंट से निपटने के लिए एक समीक्षा बैठक भी की है। जिसमें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने तैयारियों का जायजा लिया। लेकिन जिस तरह से कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके लिए सतर्क होना बेहद जरूरी है।

कोरोना में है इम्यूनिटी का खेल

हेल्थ से जुड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर शरीर की इम्यूनिटी मजबूत है तो कई बीमारियों से आसानी से निपट सकते हैं। अगर आप जल्‍दी-जल्‍दी बीमार पड़ जाते हैं, आपको बार-बार सर्दी-जुकाम हो जाता है, हर वक्‍त शरीर में थकान रहती है, पाचन से जुड़ी समस्‍या रहती है, अत्‍यधिक तनाव और एलर्जी की समस्‍या है, ये सभी लक्षण बताते हैं कि आपका इम्‍यून सिस्‍टम कमजोर है। ऐसे में इम्यून सिस्टम को मजबूत करना बहुत जरूरी है। इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत करने के लिए खानपान पर विशेष ध्‍यान देने की जरूरत है। इसके लिए डाइट में विटामिन A से भरपूर चीजें जैसे हरी सब्जियां जैसे गाजर, पालक, शिमला मिर्च, ब्रोकली, शकरकंद आदि का सेवन करना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें