चीन में कोरोनावायरस महामारी ने फिर पैर पसार लिए हैं। जिनपिंग सरकार ने दक्षिणी चीन के तकनीकी हब शेनझेन (Shenzhen) में सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसके साथ ही शहर के करीब 1.75 करोड़ लोग कम से कम एक हफ्ते के लिए अपने घरों में कैद होने के मजबूर हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने लॉकडाउन का यह कदम तब उठाया है, जब पूरे देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर करीब 3400 हो गई है। यह शहर कोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित हॉन्गकॉन्ग की सीमा से जुड़ा हुआ है।
