Coronavirus Updates: दुनिया में फिर पैर पसार रहा Covid-19, स्वास्थ्य मंत्री ने की हाई लेवल मीटिंग, अमेरिका, यूरोप के फार्मेसियों में दवाएं खत्म

स्वास्थ्य और आयुष मंत्रालयों के सचिव, फार्मास्यूटिकल्स विभाग और जैव प्रौद्योगिकी विभाग, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के DG राजीव बहल, नीति आयोग (NITI Aayog) के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल और टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) के अध्यक्ष एन एल अरोड़ा और दूसरे कई वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में मौजूद रहे

अपडेटेड Dec 21, 2022 पर 1:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया Covid-19 पर शीर्ष अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल मीटिंग की

Coronavirus Updates: दुनिया के कई देशों में अचानक कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों में आई तेजी से भारत भी सतर्क होता दिख रहा है। संक्रमण (Infection) के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों के बीच एक बार फिर घरों में कैद होने का डर दिख रहा है। इस बीच देशभर की निगाहें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) की हाई लेवल मीटिंग (High Level Meeting) पर टिकी रहीं।

स्वास्थ्य और आयुष मंत्रालयों के सचिव, फार्मास्यूटिकल्स विभाग और जैव प्रौद्योगिकी विभाग, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के DG राजीव बहल, नीति आयोग (NITI Aayog) के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल और टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) के अध्यक्ष एन एल अरोड़ा और दूसरे कई वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में मौजूद रहे।

राहत की बात ये है कि भारत में मामले अब तक कम हैं, यहां तक ​​​​कि बुधवार को 131 नए केस के साथ Covid-19 टैली 4,46,76,330 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, एक्टिव केस की संख्या घटकर 3,408 हो गई। मंत्रालय की ये बैठक इसलिए हुई, क्योंकि चीन, अमेरिका, जापान समेत कई देशों में संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है।


चीन में आम लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सख्त जोरी कोविड पॉलिसी में थोड़ी राहत दी गई थी, जिसके बाद से ही देश के कई बड़े शहरों में संक्रमण नए मामले सामने आने लगे। चीन में हर रोज आने वाले नए मामले इस महीने के पिछले दो हफ्तों में रिकॉर्ड को छू चुके हैं।

Coronavirus News Updates-

बढ़ते Covid-19 मामलों के बीच अमेरिका, यूरोप के फार्मेसियों में दवाएं खत्म

महामारी विज्ञानी एरिक फेगल-डिंग के अनुसार, चीन और बाकी दुनिया में नए कोरोनावायरस महामारी की लहर के बीच अगले तीन महीनों में लाखों लोग मर सकते हैं।

लगातार कई ट्वीट में फेगल-डिंग ने कहा कि CVS और वालग्रीन्स जैसी प्रमुख अमेरिकी फ़ार्मेसी बच्चों के दर्द और बुखार की दवाओं की मजबूत मांग के कारण बिक्री पर रोक लगा रही हैं।

उन्होंने दावा किया, "हालाक इससे भी ज्यादा बिगड़ गए हैं।" फीगल-डिंग ने कहा कि यूरोप, अमेरिका, कनाडा और चीन में फार्मेसियों में ऐसी दवाओं की कमी चल रही है।

अमेरिका में Covid-19 के मामले 10 करोड़ से ज्यादा: जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने चेतावनी दी है कि 2020 की शुरुआत में महामारी के प्रकोप के बाद से अमेरिका में Covid-19 मामलों की कुल संख्या 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है।

'चीन से रोकी जाएं सभी फ्लाइट'

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा, "दुनिया में Covid-19 की स्थिति गंभीर होती जा रही है। हम देख सकते हैं कि चीन में क्या हो रहा है, उनके हेल्थ सिस्टम चरमरा गया है। मैंने मांग की कि चीन से आने-जाने वाली उड़ानें रोक दी जानी चाहिए। दूसरे देशों में जिस तरह से Covid-19 के मामले बढ़ रहे हैं, यह चिंता का विषय है।"

Covid-19: क्या 90 दिनों बाद दुनियाभर में फिर कहर मचाएगा कोरोनावायरस? चीन की 60% आबादी पर संक्रमण का खतरा, वैज्ञानिक ने दी ये कैसी चेतावनी!

इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के CEO अदार पूनावाला ने चीन में बढ़ते मामलों के बीच भारतीयों को चिंता न करने की सलाह दी है। अदार पूनावाला ने कहा कि हमें "हमारे शानदार वैक्सीनेशन कवरेज और ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए" घबराने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने ट्वीट किया, “चीन से Covid-19 के बढ़ते मामले सामने आना चिंता का विषय है। हमें अपने उत्कृष्ट वैक्सीनेशन कवरेज और ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए घबराने की जरूरत नहीं है। हमें भारत सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से तय किए गए दिशानिर्देशों पर भरोसा करना और उनका पालन करत रहिए।”

राहुल से भारत जोड़ो यात्रा रोकने को कहा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर कहा है कि ये ध्यान रखा जाए कि उनकी 'भारत जोड़ो यात्रा' में Covid-19 नियमों का पालन सही तरीके से हो रहा है, नहीं तो उन्हें "राष्ट्रहित में" इसे स्थगित कर देना चाहिए।

इसके जवाब में कांग्रेस ने गुजरात में पीएम नरेंद्र मोदी के हालिया चुनाव अभियान का हवाला दिया है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "बीजेपी यात्रा से डरी हुई है, क्योंकि राहुल गांधी को भारी प्रतिक्रिया मिल रही है और सोशल मीडिया पर छाई हुई है।"

मंत्री मनसुख मंडाविया के पत्र में राजस्थान के तीन बीजेपी सांसदों का जिक्र है, जिन्होंने पिछले कुछ दिनों में दुनिया भर में Covid-19 के बढ़ते मामलों पर उन्हें पत्र लिखा और "चिंता जताई।"

केंद्र ने राज्यों को दिए ये निर्देश

वहीं केंद्र सरकार ने मंगलवार को राज्यों को सभी कोरोना पॉजिटिव सैंपल (Corona Positive Sample) की जीनोम स्क्वेंसिंग (Genome Sequencing) करने के लिए कहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, "जापान (Japan), अमेरिका (USA), कोरिया गणराज्य, ब्राजील (Brazil) और चीन (China) में Covid-19 मामलों में अचानक तेजी को देखते हुए, भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) नेटवर्क के जरिए वेरिएंट को ट्रैक करने के लिए पॉजिटिव केस सैंपल के पूरे जीनोम सीक्वेंसिंग को तैयार करना जरूरी है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।