Coronavirus Updates: एक दिन में 13,615 नए मामले दर्ज, 20 संक्रमित मरीजों की मौत

Coronavirus Updates: देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,31,043 हो गई है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.30 फीसदी हो गए हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 3.23 फीसदी हो गई है

अपडेटेड Jul 12, 2022 पर 9:53 AM
देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप फिर से बढ़ने लगा है।

Coronavirus Updates: भारत में कोरोना वायरस के चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। ओमीक्रोन के नए सब वेरिएंट BA.2.75, BA.2.38, BA.4 और BA.5 की एंट्री से और चिंता बढ़ गई है। इस बीच देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा बना हुआ है। हालांकि आज मंगलवार को लगातार दूसरे दिन नए मामलों में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 13,615 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 20 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 11 जालई को 16,678 नए मामले सामने आए थे और 42 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई थी।

यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,34,33,345 हो गई है। अब तक कुल 5,25,474 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। मृत्यु दर 1.20 फीसदी है। एक्टिव मामलों की संख्या 1,41,043 पहुंच गई है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.30 फीसदी हो गए हैं। कल के मुकाबले आज 330 संक्रमित मरीज अधिक हैं।

वहीं एक दिन में 13,265 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 3.23 फीसदी हो गई है। देश में अब तक कुल 4,29,96,427 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.50 फीसदी है। सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,99,00,59,536 पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 10,64,038 डोज लगाई गई है। मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 120 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई है। राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,29,982 हो गई है। एक्टिव मामलों की संख्या 741 है। अब तक कुल 2,28,535 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक कुल 706 संक्रमित मरीजों की जान चली गई है।

ओमीक्रोन के सब वेरिएंट BA.5 से बढ़ी टेंशन, कुछ ही हफ्तों में दोबारा कर सकता है संक्रमित, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी


महाराष्ट्र का हाल

महाराष्ट्र में सोमवार 1,189 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। पिछले एक दिन में 1529 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 18,027 हो गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।