Covid-19 Case India: भारत में कोरोना के 180 नए मामले आए सामने, 24 घंटे में 3 लोगों की मौत

Covid-19 Case India: भारत में कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के कारण अप्रैल-जून 2021 में महामारी की स्थिति बेहद भयावह हो गई थी। उस दौरान 7 मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के 4,14,188 नए मामले सामने आए थे और 3,915 मरीजों की मौत हुई थी। देश भर में 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार साल में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं

अपडेटेड Jan 16, 2024 पर 1:59 PM
Story continues below Advertisement
Covid-19 Case India: ठंड और वायरस के नए सब-वैरिएंट के कारण मामलों में तेजी आई है

Covid-19 Updates News India: भारत में कोरोना वायरस (Covid-19) के 180 नए मामले सामने आए हैं। जबकि संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2,804 रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह 8 बजे के अपडेट्स आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे की अवधि में संक्रमण से महाराष्ट्र में तीन लोगों की मौत हो गई। दैनिक मामलों की संख्या पिछले साल पांच दिसंबर तक घटकर दहाई अंक तक आ गई थी। हालांकि, ठंड और वायरस के नए सब-वैरिएंट के कारण मामलों में तेजी आई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक दिन में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या 31 दिसंबर 2023 को 841 दर्ज की गई, जो मई 2021 में दर्ज सर्वाधिक मामलों का 0.2 प्रतिशत था। कोविड-19 के एक्टिव मरीजों में से तकरीबन 92 प्रतिशत मरीज घर पर ही क्वारंटीन में हैं।

सूत्रों ने पीटीआई को बताया, "इस समय उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि JN.1 सब-वैरिएंट की वजह से न तो नए मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। न ही अस्पताल में भर्ती होने वालों संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और न ही मृत्यु दर में वृद्धि हो रही है।"


2021 में मचा था हाहाकार

भारत में कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के कारण अप्रैल-जून 2021 में महामारी की स्थिति बेहद भयावह हो गई थी। उस दौरान 7 मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के 4,14,188 नए मामले सामने आए थे और 3,915 मरीजों की मौत हुई थी। देश भर में 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार साल में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें- Jal Jeevan Mission case: ED ने राजस्थान के पूर्व कांग्रेस मंत्री महेश जोशी के ठिकानों पर की छापेमारी

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक हो गई है और इस संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी हैं।

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Jan 16, 2024 1:46 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।