Covid-19 JN.1 Variant Highlights: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटे में 412 नए कोरोनोवायरस के मामले बढ़े हैं। हैं। जिसमें ज्यादातर मामले कोविड-19 के सब वेरिएंट J.1 के हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4170 तक पहुंच गई है
Covid-19 JN.1 Variant Highlights: कोरोना महामारी एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि भारत में कोविड-19 के 412 नए मामले सामने आए हैं। इससे संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,170 हो गई है।फेस्टिवल सीजन शुरू होते ही लोगों का बाहर घूमने जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। लोग छुट्टियों पर या छुट्टियां ले
Covid-19 JN.1 Variant Highlights: कोरोना महामारी एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि भारत में कोविड-19 के 412 नए मामले सामने आए हैं। इससे संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,170 हो गई है।फेस्टिवल सीजन शुरू होते ही लोगों का बाहर घूमने जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। लोग छुट्टियों पर या छुट्टियां लेकर हिल स्टेशन और दूसरे घूमने वाले एरिया में जा रहे हैं। ऐसे लोगों की लिस्ट बड़ी लंबी है, लेकिन फेस्टिवल के साथ ही कोरोना की दस्तक ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। देशभर में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके और तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है।
अब तक भारत में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के 69 केस सामने आ चुके हैं। वहीं, रविवार को जे JN.1 वैरिएंट के 63 मामले सामने आए थे। स गोवा में सबसे ज्यादा 34 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 9 मामले सामने आए हैं। वहीं कर्नाटक में 8, केरल में 6, तमिलनाडु में 4 और तेलंगाना में 2 मामले दर्ज किए गए हैं। ब वैरिएंट JN.1 से संक्रमित ज्यादतर मरीज होम क्वारंटाइन हैं।
JN.1 सब-वैरिएंट की पहली बार पहचान अगस्त में की गई थी। यह ओमीक्रोन का सब-वैरिएंट BA.2.86 से बना है। 2022 की शुरुआत में BA.2.86 ही कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई थी। BA.2.86 बड़े पैमाने पर नहीं फैला था। लेकिन इसने विशेषज्ञों को चिंतित कर दिया था। इसकी वजह ये रही कि BA.2.86 के स्पाइक प्रोटीन पर अतिरिक्त म्यूटेशन हुए थे और उसी तरह JN.1 के स्पाइक प्रोटीन में भी एक अतिरिक्त म्यूटेशन है। भारत में सोमवार को एक दिन में 628 नए कोरोनो वायरस संक्रमित मरीज सामने आए हैं। एक्टिव मामलों की 4,054 हो गई है।
वहीं, देश में सोमवार को 24 घंटे में कोरोना के 628 नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव केस की संख्या भी 4054 पहुंच गई है। केरल में 24 घंटे में 376, कर्नाटक में 106, महाराष्ट्र में 50 मामले सामने आए हैं। बढ़ते केस को देखते हुए डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग लोगों से भीड़भाड़ से बचने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन लोग अभी इसे नजरअंदाज कर छुट्टी मनाने जा रहे हैं।