'Covid-19 अभी खत्म नहीं हुआ', चीन, अमेरिका में बढ़ते खतरे को देख भारत भी सतर्क, विशेषज्ञों ने दी आम लोगों को ये सलाह

कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर हुई मीटिंग के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने कहा, COVID-19 अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी संबंधित लोगों को सतर्क रहने और निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया है। मैं लोगों से कोरोना वैक्सीन लेने का भी आग्रह करता हूं

अपडेटेड Dec 21, 2022 पर 4:43 PM
Story continues below Advertisement
चीन, अमेरिका में Covid-19 के बढ़ते खतरे को देख भारत भी सतर्क (FILE PHOTO)

Coronavirus News: चीन (China) और अमेरिका (US) समेत कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते खतरों के बीच भारत ने भी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने शीर्ष अधिकारियों के साथ बुधवार सुबह हाई लेवल मीटिंग (High Level Meeting) की थी। ANI के मुताबिक, मीटिंग के बाद कहा कि Covid-19 अभी खत्म नहीं हुआ है।

मनसुख मंडाविया ने कहा, "COVID-19 अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी संबंधित लोगों को सतर्क रहने और निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया है। मैं लोगों से कोरोना वैक्सीन लेने का भी आग्रह करता हूं।"

भारत सरकार ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि डॉ. मनसुख मंडाविया ने दुनिया भर में Covid-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर Covid-19 की स्थिति और निगरानी, ​​रोकथाम और प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली (Public Health System) की तैयारियों की समीक्षा की।


सरकारी ने बयान में कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना के सभी पॉजिटिव सैंपल को INSACOG लैब में भेजने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी नए वेरिएंट का समय रहते पता लगाया जा सके।

बैठक के बाद नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीक पॉल ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि केवल 27 से 28 प्रतिशत लोगों ने ही वैक्सीन की बूस्टर डोज ली है।

Coronavirus Updates: दुनिया में फिर पैर पसार रहा Covid-19, स्वास्थ्य मंत्री ने की हाई लेवल मीटिंग, अमेरिका, यूरोप के फार्मेसियों में दवाएं खत्म

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, "हम दूसरे नागरिकों खासकर वरिष्ठ नागरिकों से अपील करते हैं कि वे प्रिकॉशन डोज लें। प्रिकॉशन डोज सभी के लिए जरूरी है।"

डॉ. पॉल ने लोगों से मास्क लगाने की भी अपील की। उन्होंने कहा, "अगर आप भीड़भाड़ वाली जगह, घर के अंदर या बाहर हैं, तो मास्क का इस्तेमाल करें। यह कोमोरबिडिटी वाले या ज्यादा उम्र वाले लोगों के लिए और भी जरूरी है।"

दूसरे देशों के लिए हवाई सेवाओं क्या कुछ बदलाव हुआ, इस पर डॉ. वीके पॉल ने कहा कि अभी तक एविएशन से जुड़े नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

AIIMS के पूर्व डायरेक्टर की सलाह भी मानें

वहीं AIIMS के पूर्व डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने भी लोगों को कुछ सलाह दी हैं। उन्होंने कहा, "सर्दियों में हमें ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि बुखार और जुखाम-नजले की शिकायत होती है।"

उन्होंने कहा कि सर्दी में वायरल इंफेक्शन बढ़ जाता है। बेहतर देखभाल की जरूरत है। खासतौर से वे लोग जिन्हें संक्रमित होने का ज्यादा खतरा है, उन्हें खुद को बचाने और बूस्टर डोज लेना जरूरी है।

चीन और भारत की स्थिति के बीच अंतर बताते हुए डॉ. गुलेरिया ने कहा, "ज्यादातर लोगों ने वैक्सीन और बूस्टर डोज लगवा ली है। हम देख रहे हैं कि केस नहीं बढ़ रहे हैं। चीन के मुकाबले हमारी स्थिति अलग है और बेहतर है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हम लापरवाही बरतें। हमें सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।