Covid 19 JN.1: डाइट में इन चीजों को करें शामिल, इम्यूनिटी होगी तगड़ी, कोरोना का नया वैरिएंट भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा

Covid 19 JN.1: देश में कोरोनावायरस का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। चीन, सिंगापुर, अमेरिका में कहर मचा रहे कोरोना का खतरनाक सब वैरिएंट JN.1 भारत में भी दस्तक दे चुका है। पिछले कुछ दिनों में इसके कई मामले सामने आए हैं। कोरोना से लड़ने के लिए हर किसी को अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने की जरूरत है। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं। जिनके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है

अपडेटेड Dec 21, 2023 पर 1:07 PM
Story continues below Advertisement
Covid 19 JN.1: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए प्राकृतिक चीजों पर निर्भर होना चाहिए।

Covid 19 JN.1: दुनिया भर में कोरोना एक बार फिर से पैर पसारने लगा है। चीन, सिंगापुर, मलेशिया, अमेरिका में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट JN.1 से हाहाकार मचा हुआ है। पिछले कई सालों से कोरोना का कहर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कब एक नई लहर आती है और सबको हिलाकर रख देती है। इसका कुछ पता नहीं चल पाता है। लेकिन पिछली लहरों से इतना सबक जरूर मिला है कि कोरोना वायरस से बचना है तो शरीर की इम्यूनिटी बेहद मजबूत होनी चाहिए। देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट दस्तक दे चुका है। केरल, महाराष्ट्र, गोवा, जैसे राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के इस दौर में सर्दियों का मौसम भी है। कमजोर इम्यूनिटी वालों को कोरोना जल्दी अपनी चपेट में लेता है। सर्दियों में इम्यून पावर कमजोर होने से सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी जैसे रोगों से पीड़ित होने का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में गंभीर समय में दुनियाभर की तमाम मेडिकल संस्थाएं इम्यूनिटी सिस्टम (Immunity System) को मजबूत बनाने की सलाह दे रही हैं। ताकि कोरोना सहित अन्य लक्षणों से लड़ने की आपके शरीर की क्षमता बढ़ सके।

जानिए इम्यून सिस्टम क्या है


सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि इम्यून सिस्टम क्या है? दरअसल इम्यून सिस्टम शरीर के ऑर्गन, वाइट ब्लड सेल्स, प्रोटीन (एंटीबॉडी) और केमिकल्स का एक बड़ा नेटवर्क है। यह सिस्टम आपको बैक्टीरिया, वायरस, परजीवी और कवक आदि से बचाने के लिए मिलकर काम करता है। इम्यून सिस्टम आपको स्वस्थ रखने के लिए कड़ी मेहनत करता है। इसका काम कीटाणुओं को आपके शरीर से बाहर रखना है। उन्हें नष्ट करना है या अगर वे अंदर जाते हैं तो उनके नुकसान की सीमा को सीमित करना है। इम्यून पावर को मजबूत करना कोई एक या दो दिन का काम नहीं है। यह एक लंबा प्रोसेस होता है। इसके लिए हेल्दी डाइट, फिजिकल एक्टीविटी का अहम रोल होता है।

JN.1 Covid Variant: फिर डराने लगा कोरोना, अस्पतालों में अलर्ट, मास्क के लिए गाइडलाइन जारी

डाइट में इन चीजों को करें शामिल

पालक

सर्दियों के मौसम में बाजार में पालक आसानी से मिल जाता है। इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए रोजाना पालक का सेवन कर सकते हैं। पालक में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। पालक में विटामिन C, जिंक वॉलेट और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। इससे इम्निटी बढ़ाने में मजबूती मिलती है। इससे एक नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं। कोरोना के इस दौर में पालक से जहां इम्यूनिटी बूस्ट होती है। वहीं दूसरी तरफ आंखों की रोशनी बढ़ने में भी मदद मिलती है।

बादाम

कहते हैं बादाम खाने से दिमाग तेज होता है। यह बिल्कुल सही भी है। लेकिन इसके अलावा भी इससे कई फायदे हैं। से ये इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। बदाम हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन विटामिन और मिनरल्स होते हैं। रोजाना चार से पांच भीगे हुए बादाम खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है।

अंडा

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए डाइट में अंडा को भी शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होगी। इसमें प्रोटीन के अलावा विटामिन, ओमेगा 3 फैटी एसिड और मिनरल जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अपनी डाइट में रोजाना उबला हुआ अंडा या आमलेट शामिल कर सकते हैं।

फलों का करें सेवन

कोरोना से बचने के लिए उन फलों का ज्यादा सेवन करें। जिसमें विटामिन C की प्रचुर मात्रा होती है। संतरा, आंवला, नींबू जैसे विटामिन C वाली चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। इससे हमारे शरीर की इम्यूनिटी में इजाफा होता है। जिससे कोरोना के साथ बाकी बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Dec 21, 2023 1:00 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।