JN.1 Covid Variant: फिर डराने लगा कोरोना, अस्पतालों में अलर्ट, मास्क के लिए गाइडलाइन जारी

JN.1 Covid Variant: कोरोना का खौफ फिर से सताने लगा है। इस बीच कई राज्यों ने कोरोना के प्रति अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं कुछ जगह मास्क पहनना भी अनिवार्य हो गया है। चंडीगढ़ और कर्नाटक में मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। केरल में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं

अपडेटेड Dec 21, 2023 पर 10:55 AM
Story continues below Advertisement
JN.1 Covid Variant: गुरुवार को कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 2669 पहुंच गई है।

JN.1 Covid Variant: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या फिर से डरने लगी है। गुरुवार (21 दिसंबर) को 2669 एक्टिव मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, केरल, महाराष्ट्र, झारखंड और कर्नाटक में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल का कहना है कि भारत में कोरना वायरस के नए सब वैरिएंट JN.1 के 21 मामले सामने आ चुके हैं। इस बीच कई राज्यों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। चंडीगढ़ और कर्नाटक में मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है।

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी की है। कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। एक तरह से चंडीगढ़ में मास्क की वापसी हुई है। प्रशासन ने लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाके में मास्क पहनने की सलाह दी है। साथ ही कहा कि लोग भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।

अस्पताल में भी मास्क जरूरी


अस्पताल जाने वाले मरीजों और उनके साथ आए लोगों को मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि बुखार-जुकाम और सांस लेने में तकलीफ जैसे सिम्टम्स आने के बाद तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। अगर कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे तुरंत 7 दिन के लिए खुद को आइसोलेट करना होगा। प्रशासन ने लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाके में मास्क पहनने की सलाह दी है। स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने बताया क‍ि केरल, महाराष्ट्र, झारखंड और कर्नाटक जैसे कुछ राज्यों में दैनिक पोज‍िट‍िवि‍टी रेट में बढ़ोतरी देखी गई है। आने वाले त्योहारों और शादी के मौसम को देखते हुए राज्यों को सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय और अन्य व्यवस्थाएं करने की सलाह दी गई है।

यूपी में कोरोना की एंट्री, गाजियबाद में पार्षद हुए संक्रमित, किए गए होम क्वारंटीन

कर्नाटक में मास्क जरूरी

कर्नाटक सरकार ने एक एडवाइजरी जारी कर 60 साल से ऊपर के लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। वहीं जो लोग बीमार हैं, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं को बाहर निकलने पर फेस मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। उन्हें भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर जाने से बचने के लिए कहा गया है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Dec 21, 2023 10:54 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।