Get App

Covid 19 JN.1: डाइट में इन चीजों को करें शामिल, इम्यूनिटी होगी तगड़ी, कोरोना का नया वैरिएंट भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा

Covid 19 JN.1: देश में कोरोनावायरस का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। चीन, सिंगापुर, अमेरिका में कहर मचा रहे कोरोना का खतरनाक सब वैरिएंट JN.1 भारत में भी दस्तक दे चुका है। पिछले कुछ दिनों में इसके कई मामले सामने आए हैं। कोरोना से लड़ने के लिए हर किसी को अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने की जरूरत है। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं। जिनके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 21, 2023 पर 1:07 PM
Covid 19 JN.1: डाइट में इन चीजों को करें शामिल, इम्यूनिटी होगी तगड़ी, कोरोना का नया वैरिएंट भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा
Covid 19 JN.1: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए प्राकृतिक चीजों पर निर्भर होना चाहिए।

Covid 19 JN.1: दुनिया भर में कोरोना एक बार फिर से पैर पसारने लगा है। चीन, सिंगापुर, मलेशिया, अमेरिका में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट JN.1 से हाहाकार मचा हुआ है। पिछले कई सालों से कोरोना का कहर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कब एक नई लहर आती है और सबको हिलाकर रख देती है। इसका कुछ पता नहीं चल पाता है। लेकिन पिछली लहरों से इतना सबक जरूर मिला है कि कोरोना वायरस से बचना है तो शरीर की इम्यूनिटी बेहद मजबूत होनी चाहिए। देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट दस्तक दे चुका है। केरल, महाराष्ट्र, गोवा, जैसे राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के इस दौर में सर्दियों का मौसम भी है। कमजोर इम्यूनिटी वालों को कोरोना जल्दी अपनी चपेट में लेता है। सर्दियों में इम्यून पावर कमजोर होने से सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी जैसे रोगों से पीड़ित होने का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में गंभीर समय में दुनियाभर की तमाम मेडिकल संस्थाएं इम्यूनिटी सिस्टम (Immunity System) को मजबूत बनाने की सलाह दे रही हैं। ताकि कोरोना सहित अन्य लक्षणों से लड़ने की आपके शरीर की क्षमता बढ़ सके।

जानिए इम्यून सिस्टम क्या है

सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि इम्यून सिस्टम क्या है? दरअसल इम्यून सिस्टम शरीर के ऑर्गन, वाइट ब्लड सेल्स, प्रोटीन (एंटीबॉडी) और केमिकल्स का एक बड़ा नेटवर्क है। यह सिस्टम आपको बैक्टीरिया, वायरस, परजीवी और कवक आदि से बचाने के लिए मिलकर काम करता है। इम्यून सिस्टम आपको स्वस्थ रखने के लिए कड़ी मेहनत करता है। इसका काम कीटाणुओं को आपके शरीर से बाहर रखना है। उन्हें नष्ट करना है या अगर वे अंदर जाते हैं तो उनके नुकसान की सीमा को सीमित करना है। इम्यून पावर को मजबूत करना कोई एक या दो दिन का काम नहीं है। यह एक लंबा प्रोसेस होता है। इसके लिए हेल्दी डाइट, फिजिकल एक्टीविटी का अहम रोल होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें