Get App

Covid-19 JN.1: कोरोना का नए वैरिएंट से बढ़ी टेंशन, क्या लगवाना होगा एक और बूस्टर डोज, यहां जानिए पूरी डिटेल

Covid-19 JN.1: देश और दुनिया में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। इस बार कोरोना वायरस के नए वेरिएंट JN.1 से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। सबसे पहले इस वैरिएंट की पहचान लग्जमबर्ग में हुई थी। यह BA.2.86 का एक नया सब-वेरिएंट है, जो कि ओमीक्रोन से आया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 19, 2023 पर 12:49 PM
Covid-19 JN.1: कोरोना का नए वैरिएंट से बढ़ी टेंशन, क्या लगवाना होगा एक और बूस्टर डोज, यहां जानिए पूरी डिटेल
Covid-19 JN.1: कोरोना वायरस का नया सब-वेरिएंट इम्यून सिस्टम को चकमा देने में माहिर है।

Covid-19 JN.1: कोरोना वायरस की रफ्तार से फिर से बढ़ने लगी है। करीब दो साल तक पूरी दुनिया को टेंशन देने वाला कोरोना वायरस फिर से दुनिया की टेंशन बढ़ाने की तैयारी कर चुका है। चीन सिंगापुर, मलेशिया, अमेरिका, इंडोनेशिया जैसे देशों में कोरोना संक्रमण से हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना का JN.1 स्‍ट्रेन पहले के वैरिएंट्स से कहीं ज्यादा संक्रामक हो सकता है। हाल ही में, केरल से JN.1 वैरिएंट का मामला सामने आया है। 78 साल की बुजुर्ग महिला के RT-PCR पॉजिटिव सैंपल में यह वैरिएंट मिला है। महिला को इंफ्लुएंजा जैसी बीमारी के हल्‍के लक्षण थे। अब वह ठीक हो चुकी हैं।

JN.1 वैरिएंट दुनियाभर में कोविड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सिंगापुर में तो हफ्ते भर के भीतर 56,000 नए मामले सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि वायरस तेजी से फैल रहा है। WHO ने JN.1 को BA.2.86 का सब-वैरिएंट बताया है। इसके स्पाइक प्रोटीन में सिर्फ एक अतिरिक्त म्यूटेशन है। WHO ने कोविड के साथ-साथ इंफ्लुएंजा और अन्य वायरस के साथ-साथ बैक्टीरिया फैलने पर भी चिंता जताई है।

केरल में तेजी से फैल रहा है कोरोना संक्रमण

सब समाचार

+ और भी पढ़ें