Credit Cards

Covid-19 Recovery Diet: कोरोना से ठीक होने के लिए जानिए क्या खाएं और क्या नहीं

Covid 19 Recovery Diet: कोरोना वायरस के संक्रमण से रिकवरी में डाइट बहुत महत्वपूर्ण है। पौष्टिक भोजन से कमजोरी दूर होती है और इम्यूनिटी मजबूत होगी। जिससे कोरोना रिकवरी में मदद मिलेगी

अपडेटेड Jun 27, 2022 पर 8:22 AM
Story continues below Advertisement
कोरोना से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है।

Covid 19 Recovery Diet: कोरोना वायरस ने लोगों की जिंदगी को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। कोरोना के डर से लोगों ने अपने खान-पान में भी काफी बदलाव किया है। कोरोना से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। अगर इम्यूनिटी मजबूत होगी तो किसी भी संक्रमण से लड़ सकते हैं। लिहाजा अपने खाने-पीने को लेकर बहुत अलर्ट रहने की जरूरत है। देश में कोरोना संक्रमण ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। एक्टिव मामलों की संख्या 91,579 पहुंच गई है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.21 फीसदी हो गए हैं।

ऐसे में अगर आप भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं तो खुद को आइसोलेट करने के अलावा आपको अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि संक्रमित होने के बाद और रिकवरी टाइम में न्यूट्रिशनिस्ट क्या खाने की सलाह दे रहे हैं और किन चीजों से परहेज करने को कह रहे हैं।

कोरोना से जल्दी रिकवर होने के लिए क्या खाएं


हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रिकवरी पीरियड में खाना हल्का हो और पोषण से भरपूर होना चाहिए। खाना ऐसा होना चाहिए जिसमें विटामिन C, D, मिनरल्स और जिंक हो। इससे आपकी रिकवरी तेजी आएगी। कोरोना के मरीज रोजाना ड्राई फ्रूट्स जरूर खाएं। नाश्ते में फाइबर युक्त चीजों का सेवन करें। जैसे दलिया, रागी से बनी चीजें आदि। इससे आपका पेट साफ रहेगा। दिन भर खूब पानी पीएं और नारियल पानी भी पी सकते हैं। दोपहर के खाने में या खाने के बाद गुड़ और घी खाएं। आप रोटी के साथ भी गुड़ और घी खा सकते हैं। इससे शरीर गर्म रहता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है।

ओमीक्रोन के इन सब वेरिएंट्स पर एंटीबॉडी भी बेअसर, स्टडी में आए बेहद चौंकाने वाले खुलासे

इन्हें भी अपने भोजन में करें शामिल

खाने में प्रोटीन वाली चीजों जैसे चिकन, फिश, अंडा, पनीर, सोयाबीन और बादाम शामिल करें। इससे मांसपेशियां तेजी से रिकवर होती हैं। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। रोजाना सब्जियों और फलों का सेवन करें। इनसे शरीर को विटामिन और मिनरल मिलते हैं। सभी तरह के फल-सब्जियां खाने से अलग-अलग तरह के विटामिन-मिनरल शरीर में जाते हैं। रोज रात में हल्दी वाला दूध जरूर पीएं। इससे अपनी इम्यूनिटी मजबूत होगी। हल्दी में एंटीबायोटिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद है।

क्या न खाएं

कोरोना से जल्दी ठीक होने के लिए ज्यादा फैट और ऑयली चीजों की सेवन बिल्कुल न करें। ऐसे में रेड मीट, मक्खन या क्रीम जैसी चीजों क परहेज करें। खाने में हाई सोडियम फूड्स का बिल्कुल भी सेवन न करें। कोरोना संक्रमण के दौरान ज्यादा मीठे, ठंडे और तेज मसालेदार चीजों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jun 27, 2022 8:17 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।