Covid 19 Recovery Diet: कोरोना वायरस ने लोगों की जिंदगी को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। कोरोना के डर से लोगों ने अपने खान-पान में भी काफी बदलाव किया है। कोरोना से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। अगर इम्यूनिटी मजबूत होगी तो किसी भी संक्रमण से लड़ सकते हैं। लिहाजा अपने खाने-पीने को लेकर बहुत अलर्ट रहने की जरूरत है। देश में कोरोना संक्रमण ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। एक्टिव मामलों की संख्या 91,579 पहुंच गई है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.21 फीसदी हो गए हैं।
