CWG 2022: अचिंता शेउली (Achinta Sheuli) ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की भारोत्तोलन स्पर्धा में भारत का स्वर्णिम अभियान जारी रखते हुए पुरूषों के 73 किलो वर्ग में नए रिकॉर्ड के साथ बाजी मारकर देश को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू और जेरेमी लालरिननुंगा ने भारत को भारोत्तोलन में गोल्ड दिलाए थे।
