Get App

ऑनलाइन बाइक लेने से पहले हो जाएं सावधान! इस शख्स को लगा ₹2 लाख का चूना, आप ना करें ये गलती

Cyber ​​Crimes: बेलंदूर पुलिस ने बताया कि पीड़ित राजशेखर ने एक विज्ञापन देखने के बाद सेकंड हैंड बाइक खरीदने का फैसला किया। वेबसाइट पर बाइक 32,000 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध थी। कथित विक्रेता ने खुद को लक्ष्य खन्ना नाम का एक सेना अधिकारी होने का दावा किया था। उसने राजशेखर को WhatsApp के माध्यम से अपना Aadhaar card भी शेयर किया, जिससे पीड़ित को जालसाज पर भरोसा हो गया

Akhileshअपडेटेड Dec 14, 2023 पर 8:11 PM
ऑनलाइन बाइक लेने से पहले हो जाएं सावधान! इस शख्स को लगा ₹2 लाख का चूना, आप ना करें ये गलती
Cyber Crime in Bengaluru: कथित विक्रेता ने खुद को लक्ष्य खन्ना नाम का एक सेना अधिकारी होने का दावा किया था

हाल के वर्षों में भारत सहित दुनियाभर में साइबर अपराध (Cyber ​​crimes in India) तेजी बढ़ रहा है। इस क्रम में साइबर जालसाजों ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ऑनलाइन सेकंड हैंड बाइक लेने की कोशिश कर रहे एक निर्दोष व्यक्ति को करीब दो लाख रुपये का चूना लगा दिए। इसलिए अगर आप भी सेकंड हैंड दोपहिया वाहन लेने का प्लान बना रहे हैं तो सावधान हो जाएं, नहीं तो आप भी ठगी का शिकार हो सकते हैं। बेंगलुरु के हरलुर का निवासी एक वेबसाइट से पुरानी बाइक खरीदने के दौरान धोखाधड़ी का शिकार हुआ। उसने लगभग 2 लाख रुपये गंवा दिए।

आरोपी ने सेना का लिया सहारा

बेलंदूर पुलिस ने बताया कि पीड़ित राजशेखर ने 26 जुलाई को एक विज्ञापन देखने के बाद सेकंड हैंड बाइक खरीदने का फैसला किया। वेबसाइट पर बाइक 32,000 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध थी। कथित विक्रेता ने खुद को लक्ष्य खन्ना (Lakshay Khanna) नाम का एक सेना अधिकारी होने का दावा किया था। उसने राजशेखर को WhatsApp के माध्यम से अपना Aadhaar card भी शेयर किया, जिससे पीड़ित को जालसाज पर भरोसा हो गया।

अलग-अलग पार्ट में लिए पैसे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें