Get App

Cyclone Alert: क्या मानसून जाते-जाते मचाएगा तबाही, चक्रवाती तूफान यागी का बढ़ा खतरा

Super Typhoon Yagi: चक्रवाती तूफान यागी चीन में तबाही मचा चुका है। इसका असर भारत में भी देखने को मिल सकता है। इसकी वजह ये है कि मानसून के विदाई के समय कई इलाके भारी बारिश की मार झेल रहे हैं। कई इलाकों में तेज हवाएं चलने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन बन गया है

Jitendra Singhअपडेटेड Sep 16, 2024 पर 11:55 AM
Cyclone Alert: क्या मानसून जाते-जाते मचाएगा तबाही, चक्रवाती तूफान यागी का बढ़ा खतरा
Super Typhoon Yagi: गंगा नदी के मैदानी इलाकों और दिल्ली में चक्रवाती तूफान से खतरे की आशंका जताई गई है।

शक्तिशाली चक्रवाती तूफान ‘यागी’ ने चीन में जमकर तबाही मचाई है। इस चक्रवाती तूफान का तांडव दक्षिणी चीन में ज्यादा देखने को मिला। अब इसका असर भारत में देखने को मिल सकता है। इसकी रफ्तार 350 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है। इस तूफान के कारण गहरे दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो कमजोर होते-होते हवाओं में बदल जाएगा। इससे देशभर में तेज हवाएं चलने की आशंका जताई जा रही हैं। इससे कई राज्यों में तबाही आ सकती है। बंगाल की खाड़ी में एक डीप डिप्रेशन बना हुआ है। यानी मौसम का ऐसा घेरा जो चकरी की तरह घूमते हुए आगे बढ़ रहा है।

रास्ते में तेज बारिश, बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर सकता है। फिलहाल यह कोलकाता से 60 किलोमीटर दूर पश्चिम की तरफ है। जमशेदपुर से 170 किलोमीटर पूर्व और रांची से 270 किलोमीटर दूर पूर्व-दक्षिणपूर्व की तरफ है। बताया जा रहा है कि 15 सितंबर से यह तूफान एक्टिव है। इससे कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

अगले कुछ दिनों तक इन राज्यों पर होगा असर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें