Credit Cards

Weather Updates: दिल्ली- NCR में बारिश की रफ्तार पर लगा ब्रेक, UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका

Weather Forecast: दिल्ली- NCR में पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही थी। हालांकि आज से बारिश की रफ्तार में कमी आई है। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में आज आसमान साफ रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी, लेकिन बारिश नहीं होगी। इधर मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई है

अपडेटेड Sep 16, 2024 पर 9:45 AM
Story continues below Advertisement
Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की वजह से कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। प्रयागराज में यमुना जलस्तर बढ़ गया है।

देश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर लगभग खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश होने की संभावना काफी कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और उसके आसपास इलाकों में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में आसमान साफ रहेगा। जमीनी सतह पर तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके अलावा पंजाब-हरियाणा में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है।

उत्तराखंड के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं। उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में आज (16 सितंबर 2024) भारी बारिश की आशंका जताई गई है। कई जिलों में तो बिजली गिरने का खतरा भी है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से यमुना का जल स्तर बढ़ा


उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में भारी बारिश कीवजह से यमुना और गंगा नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कई निचले इलाके जलमग्न हो चुके हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (National Disaster Response Force -NDRF) ने जिले के प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान शुरू कर दिया है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से घाट डूब गए हैं। जिससे लोग काफी ऊपर आरती कर रहे हैं। लोगों का स्नान करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। संगम घाट पर हनुमान मंदिर के आसपास का इलाका जलमग्न हो चुका है। जिससे दुकानदारों को काफी अपनी दुकानें लगानी पड़ रही है। मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश के 11 जिले बाढ़ का सामना कर रहे हैं। राज्य सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक, बाढ़ की वजह से 17 लोगों की मौत हो गई है।

उत्तराखंड में भारी बारिश का खतरा

उत्तराखंड में पिछले 2-3 दिनों से बारिश ने काफी तबाही मचाई है। वहीं राज्य में एक बार फिर मानसून एक्टिव होने के साथ भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के कारण तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण राज्य के तापमान में भी गिरावट आई है।

हिमाचल में भारी बारिश से सड़के बंद

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण 38 सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं 11 बिजली आपूर्ति योजनाएं भी ठप्प पड़ी हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में 21 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है। राज्य में 18 सितंबर 2024 को 6 जिलों में अलग-अलग जगहों पर तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

Weather Updates: दिल्ली में बारिश बनी मुसीबत, राजस्थान और UP- MP में बारिश की संभावना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।