Cyclone Tej: मौसम विभाग ने कहा है कि अरब सागर में उठा चक्रवात 'तेज' रविवार (22 अक्टूबर) को बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, अब यह चक्रवात यमन और ओमान तटों की ओर बढ़ रहा है। IMD ने कहा कि चक्रवाती तूफान के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 अक्टूबर को दोपहर के आसपास अल गैदाह (यमन) तथा सलालाह (ओमान) के बीच यमन-ओमान तटों को पार करने का अनुमान है। भीषण चक्रवाती तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 115-125 किमी प्रति घंटे से लेकर 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
